BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

ऑनलाइन व्यापार के विरोध में कैट का प्रदर्शन

मथुरा। कोरोना की मार से जूझ रहे व्यापारियों को त्योहारी सीजन में लाभ कमाने की आशा मिट्टी में मिल रही है। ऑनलाइन व्यापार करने वाली बहुराष्ट्रीय ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा खुदरा व्यापार की कमर तोड़ कर रख दी है।

विगत चार दिनों में इन कम्पनियों द्वारा किये गए 26 हजार करोड़ रुपये के व्यापार की खबरों से व्यापारियों में आक्रोश है। स्थानीय होलीगेट पर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ष्कैटष् के बैनर तले स्थानीय व्यापारियों ने इन कंपनियों पर अपना गुस्सा निकाला। बहुराष्ट्रीय ऑनलाइन व्यापार करने वाली कम्पनियों के रावणरूपी पोस्टर हाथों में लेकर इनके विरुद्ध नारेबाजी की गई।

श्भारतीय सामान, हमारा अभिमानश्, श्जय व्यापारी जय व्यापार, भारत मां की जयजयकारश् जैसे नारों के बीच कैट के जिलाध्यक्ष जुगल किशोर अग्रवाल ने बताया कि ऑनलाइन व्यापार करने वाली कंपनियों पर लगाम नहीं लगाई गई तो देश का खुदरा व्यापारी सड़क पर आ जायेगा। कैट के ब्रज प्रान्त प्रभारी अमित जैन ने समस्त देशवासियों से ऑनलाइन खरीद न करने तथा चीनी वस्तुओं के पूर्ण बहिष्कार का आह्वान किया।

इस अवसर पर प.उ.प्र उद्योग व्यापार मंडल के संगठन मंत्री तथा होली दरवाजा व्यवसायी समिति के अध्यक्ष मदन मोहन श्रीवास्तव, प.उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष चिंताहरण चतुर्वेदी, कैट के जिला महामंत्री संजय बंसल वीमा वाले,  विजय अग्रवाल बंटा, दिनेश अगृबाल सादाबाद वाले, रामवीर यादव, मनीष अग्रवाल सोडा वाले, चैधरी विजय आर्य, चै हरनाम सिंह, मुरारी लाल अग्रवाल, राजेन्द्र मोहन राजा, अनूप गौतम आदि उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More