BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

KAMLESH TIWARI MURDER : STF ने की कातिलों द्वारा इस्तेमाल की गई कार जब्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी के कातिलों के और करीब पहुंच गई है। अन्य एजेंसियों के साथ काम कर रही स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक इनोवा कार जब्त की है। कमलेश के कातिलों ने लखीमपुर में पलिया से शाहजहांपुर तक जाने के लिए इसे बुक किया था।

कार के ड्राइवर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। सूत्रों के अनुसार ड्राइवर ने खुलासा किया है कि कार को उसके मालिक के एक रिश्तेदार ने गुजरात से 5000 रुपए में बुक किया था। माना गया है कि कातिल इसी कार से लखीमपुर से शाहजहांपुर गए, जहां सोमवार को एक सीसीटीवी कैमरे में उन्हें बस स्टैंड की तरफ पैदल जाते हुए देखा गया था।

एसआईटी ने सोमवार को दोनों की तलाश में कई होटलों, लॉज और मदरसों में छापेमारी की, लेकिन उन्हें नहीं पकड़ सकी। इसके अलावा आस-पास के जिलों में भी तलाशी की जा रही है और सभी आने-जाने वाले मार्गों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। दोनों कातिलों पर अलग-अलग 2.5 लाख रुपए का इनाम घोषित करने के अलावा पुलिस ने दोनों के स्केच भी जारी कर दिए हैं। एसटीएफ के एक अधिकारी ने कहा, माना जा रहा है कातिल नेपाल भागने की कोशिश कर सकते हैं और हम उन्हें बाहर जाने से रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वे अभी भी शाहजहांपुर में छिपे हो सकते हैं। पुलिस की एक टीम ने पीलीभीत जिला के शेरपुर गांव निवासी फिरोज (28) से भी पूछताछ की है। फिरोज का कथित रूप से तिवारी हत्याकांड के एक आरोपी राशिद से संबंध है। तिवारी की हत्या 18 अक्टूबर को लखनऊ में की गई थी।

 


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More