BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

J&K : आईटीबीपी का वाहन हादसे का शिकार, 1 जवान की मौत, 34 घायल

J&K : आईटीबीपी का वाहन हादसे का शिकार, 1 जवान की मौत, 34 घायलबनिहाल। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) का एक वाहन सोमवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक जवान की मौत हो गई, जबकि 34 घायल हो गए। और कई जवानों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। दुर्घटना जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर हुई। जानकारी के अनुसार चुनावी ड्यूटी खत्म होने के बाद जवान कश्मीर के बडगाम से लौट रहे थे। 

घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि बस जम्मू जा रहे काफिले का हिस्सा थी, जो सुबह करीब 8.45 पर रामबन जिले में खूनी नाले के पास सडक़ से फिसलकर एक खड्डे में गिर गई। पेड़ों के कारण बस और नीचे जाने से बच गई।

राहत और बचावकर्मियों में सेना, पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले चंडीगढ़-देहरादून नेशनल हाईवे पर भी आईटीबीपी जवानों से भरी एक मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमेंं सात जवान घायल हो गए थे। 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More