BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

गोरखपुर से अहमदाबाद पहुंचने में अब लगेंगे महज 2 घंटे

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से गुजरात के अहमदाबाद की राह अब आसान होने वाली है। आगामी 22 अप्रैल से गोरखपुर एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिये सीधी उड़ान शुरू होगी। ट्रेन के जरिये अभी यह यात्रा 40 घंटे में पूरी होती है। हवाई सेवा शुरू होने से इसे महज ढाई घंटे में तय किया जा सकेगा। इसके बाद अगले कुछ दिनों से गोरखपुर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुम्बई कोलकाता, प्रयागराज और बेंगलुरु के लिए हवाई सेवा शुरू करने की भी तैयारी की जा रही है। इसी बीच गोरखपुर से अहमदाबाद तक की हवाई यात्रा का मार्ग भी प्रशस्त होना शुरू हो गया है। 12 अप्रैल से गोरखपुर से अहमदाबाद तक के लिए सीधी हवाई यात्रा शुरू करने की तैयारी है। सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। 

ग्रीष्म काल के लिए स्पाइस जेट ने बनाई योजना

हवाई यात्रा के लिए 28 मार्च से ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम जारी होगा। अब लखनऊ के अलावा दिल्ली के लिए भी विमान कंपनी स्पाइस जेट ने शाम को और मुंबई के लिए सुबह की फ्लाइट शुरू करने का मन बनाया है। चारों फ्लाइट्स के लिए टिकट्स की बुकिंग शुरू हो गई है। 

गोरखपुर से उड़ानों की संख्या हुई 14

अब गोरखपुर से कुल 14 उड़ानें होंगी। इनमें दिल्ली और मुंबई के लिए चार-चार और अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, प्रयागराज के लिए एक-एक उड़ान शामिल हैं। विमान कंपनी स्पाइस जेट की फ्लाइट सुबह 07:40 बजे अहमदाबाद से उड़ान भरेगी और 10: 30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। सुबह 11 बजे यही फ्लाइट गोरखपुर से उड़ान भरकर दोपहर 01:30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

ऐसी है फ्लाइट की योजना

दिल्ली के लिए 28 मार्च से स्पाइस जेट इवनिंग फ्लाइट शुरू करेगी। यह फ्लाइट अपराह्न 03:55 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर शाम 05:15 बजे गोरखपुर लैंड करेगी। करीब 45 मिनट बाद फिर यही फ्लाइट शाम 06 बजे गोरखपुर से उड़ान भरकर 07ः35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह विमान कंपनी मुंबई के लिए अपनी दूसरी उड़ान फिर से शुरू करने जा रही है। यह मुंबई से सुबह 09 बजे उड़कर 11:15 बजे गोरखपुर लैंड होगी। यही फ्लाइट करीब आधे घंटे बाद गोरखपुर से उड़ान भरकर अपराह्न 02:10 बजे मुंबई पहुंचेगी। इसके अलावा क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत गोरखपुर से लखनऊ के लिए भी 28 मार्च से ही उड़ान शुरू होगी। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More