BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नौसेना ने अहमदाबाद के 'पीएम केयर कोवि​ड अस्पताल' में चिकित्सा दल को किया तैनात

गुजरात में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों को देखते हुए हाल ही में अहमदाबाद में डीआरडीओ ने केंद्र सरकार की सहायता से ​​ 'पीएम केयर कोवि​ड अस्पताल'​ बनाया है​​​। 

वहीं अब ​​​इस अस्पताल के लिए नौसेना की ​पश्चिमी कमान​ ने चिकित्सा टीम मुहैया कराई है​।​​ पश्चिमी नौसेना कमान ने अपने 57 सदस्यीय नौसेना चिकित्सा दल को अहमदाबाद के पीएम ​कोविड केयर अस्पताल में तैनात किया है​​।​ ​इसके अलावा ​देश के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन की आवश्यकता ​को पूरा करने के लिए​ ​​​​डीआरडीओ​ कई महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है​।​​​​​
 
टीम में 4 डॉक्टर, 7 नर्स, 26 पैरामेडिक्स और 20 सहायक कर्मचा​री शामिल
 
रक्षा मंत्रालय के अनुसार​ ​अहमदाबाद में तैनात ​की गई इस टीम में 4 डॉक्टर, 7 नर्स, 26 पैरामेडिक्स और 20 सहायक कर्मचा​री शामिल हैं।​ फिलहाल इस टीम की तैनाती दो महीनों के लिए की गई है लेकिन ​जरुरत पड़ने पर यह अवधि बढ़ाई जा सकती है​।​

नौसेना ​का यह चिकित्सा दल ​गुरुवार ​को अहमदाबाद ​के लिए रवाना किया गया​ था​। इस दल का उद्देश्य ​वर्तमान समय में चल रहे कोविड संकट का सामना करना और प्रशासन की सहायता करना है​। ​ य​​ह दल ​'​प्रधानमंत्री देखरेख कोविड चिकित्सालय (पीएम केयर्स कोविड हॉस्पिटल)​'​ में ​आने वाले मरीजों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराएगा​​​। ​​​​
 
देश के विभिन्न हिस्सों में डीआरडीओ ऑक्सीजन सिलिंडर करा रहा उपलब्ध
 
डीआरडीओ​ ​​विभिन्न अस्पतालों के लिए बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर रहा है।​ ​​​डीआरडीओ ने ​29 अप्रैल को ऐसे ही ​75 ​सिलेंडर दिल्ली सरकार को सौंपे हैं।​ इनमें से प्रत्येक सिलेंडर में 10​ हजार लीटर ऑक्सीजन स्टोर ​की जा सकती है। 

​इन सिलेंडरों की तरल क्षमता  80 लीटर है और इन्हें 130 बार तक ​रिफिल किया जा सकता है। समान क्षमता के 40 सिलेंडर दिल्ली के ​छतरपुर में सरदार पटेल ​कोविड केयर सेंटर के अधिकारियों को भी दिए गए  हैं।
 
तीस छावनी बोर्ड 1,240 बेड के साथ 40 अस्पतालों का कर रहे संचालन
 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि छावनी बोर्डों ने देश के विभिन्न हिस्सों में सिविल प्रशासन और राज्य सरकारों को मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।

वर्तमान में तीस छावनी बोर्ड 1,240 बेड के साथ 40 सामान्य अस्पताल चला रहे हैं। महाराष्ट्र के पुणे, किर्की और देवलाली में छावनी बोर्ड के अस्पतालों में 304 कोविड बेड उपलब्ध कराए गए हैं।

इसके अलावा देहरुद में जल्द ही एक कोविड अस्पताल शुरू होगा जबकि किरयोनी में छह बेड के साथ आईसीयू सुविधा शुरू होने वाली है।
 
भारतीय वायु सेना ने भी झोंकी ताकत
 
रक्षा मंत्री ने बताया कि संकट की इस घड़ी में भारतीय वायु सेना भी जी जान से लगी हुई हैं। वायुसेना ने 29 अप्रैल तक 670 मीट्रिक टन क्षमता के साथ 39 ऑक्सीजन कंटेनरों को एयरलिफ्ट करने के लिए 23 विदेशी उड़ानें भरी हैं। जबकि देश के भीतर 124 उड़ानें भरकर 1,798 मीट्रिक टन क्षमता वाले 87 कंटेनरों को एयरलिफ्ट किया है। एक आईएल-76 विमान ने लखनऊ शहर में डीआरडीओ के कोविड अस्पताल की स्थापना के लिए जरूरी सामानों की आपूर्ति की है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More