BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

IT की बडी कार्रवाई : जया टीवी, शशिकल और दिनाकरन के 100 ठिकानों पर रेड

IT की बडी कार्रवाई : जया टीवी, शशिकल और दिनाकरन के 100 ठिकानों पर रेडचेन्नई। आयकर विभान चेन्नई स्थित तमिल चैनल जया टीवी के ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। गुरुवार सुबह करीब छह बजे से ही जया टीवी के 80 से 100 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। ये सभी ठिकाने वीके शशिकला और उनके भतीजे टीटीवी दिनाकरन के है।

 

आपको बता दें कि जया टीवी का नियंत्रण वीके शशिकला के परिवार के पास ही है। फिलहाल आय से अधिक संपत्ति के मामले में शशिकला जेेल में बंद हैं। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक कर चोरी की जानकारी मिलने के बाद ये छापेमारी की जा रही हैं। अभी तक आयकर विभाग जया टीवी के कार्यालय समेत 21 ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। इनमें टी नगर स्थित इलावारसी हाउस भी शामिल हैं। पैरोल में जेल से बाहर रहने के दौरान शशिकला यहीं पर रहती थीं। जिन 21 ठिकानों पर आयकर विभाग छापेमारी कर रहा है, उसमें शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरन के मन्नारगुड़ी स्थित घर में भी छापेमारी की। इस छापेमारी की कार्रवाई में कुल 150 अधिकारी शामिल हैं, जिसमें से आठ अधिकारी अब भी जया टीवी के कार्यालय में मौजूद हैं। साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More