देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। कोविड-19 की वजह से करीब छह महीने तक जनपद में थाना दिवसों का आयोजन नहीं हो सका था। इस दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनी गई लेकिन समायोजित रूप से मौके पर ही निस्तारण और पक्षों के बीच समझौते जैसे प्रयास उस स्तर पर नहीं हो पा रहे थे जो थाना दिवस के दौराना होते हैं। इससे जनता को भी थाना दिवस की कमी खल रही थी।
थाना कोसीकला में आयाजित समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम छाता हनुमान प्रसाद ने की। इस दौरान कोसीकला थाना प्रभारी प्रमोद पवांर एवं क्षेत्र के सभी लेखपाल कानूनगो उपस्थित रहे। हालांकि इस दौरान फरियादियों की संख्या कम थी। इसकी वजह यह भी रही कि कोविड-19 के बाद थाना दिवस आयोजित किये जाने की लोगों को जानकारी भी नहीं थी। इसका सही स्तर पर प्रचार प्रसार नहीं होने से कम ही फरियादी पहुंुचं। महावन, थाना हाइवे, मांट, बल्देव, थाना यमुनापार सहित जनपद के सभी थानों में थाना दिवस का आयोजन हुआ। ज्ञात रहे कि इससे पहले लम्बे समय बाद तहसील दिवस का भी आयोजन मंगलवार को हुआ था।
जो भी शिकायत थाना दिवस में आई हैं, एक सप्ताह में इनके निस्तारण के निर्देश दिये गये हैं। अधिकांश शिकायतें भूमि से संबंधित थीं, इन्हें राजस्व अधिकारियों को दे दिया गया है। कृष्णानंद तिवारी, एसडीएम महावन













Related Items
गंभीर, हार्दिक, सहवाग और इरफान पठान ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
राष्ट्रीय एकता दिवस रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन
विश्व किडनी दिवस, जानिए किडनी डिजीज से जुड़ी अहम बातें