BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पूर्व प्रधान की कोरोना से मौत, गांव में टेस्टिंग टीम भेजीं

मथुरा। गांवों में तेजी से सामने आ रही कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए रोकथाम के प्रयास तेज कर दिये गये हैं। मांट क्षेत्र के गांव बिजौली के पूर्व प्रधान की कोरोना से मौत हो गई। पूर्व प्रधान के अंतिम संस्कार के बाद रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। अंतिम संस्कार में बडी संख्या में ग्रामीण बिना कोरोना प्रोटोकाल का पालन किय शामिल हुए। इससे गांव में कोरोना फैलने का अंदेशा बढ गया है।

इसे देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट के चिकित्साधीक्षक डा.विकास जैन के साथ एसडीएम मांट श्याम अवध चैहान गांव बिजौली पहुंचे और ग्रामीणों से अधिक से अधिक टैस्टिंग कराने को कहा। एसडीएम ने कहाकि गांव में टैस्टिंग टीमें भेजी गई हैं। लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगों का जागरूक किया जा रहा है।

एसडीएम ने मांट में कंटेनमेंट ऐरिया का निरीक्षण भी किया। जिला पंचायती राज अधिकारी प्रीतम सिंह ने बताया ग्रामीण क्षेत्रों में सेनेटाइज, चूना छिड़काव, एंटी लारवा दवा की स्प्रे फागिंग कराने की चरणबद्ध योजना पर तेजी से काम चल रहा है। तमाम अधिकारियों की इस कार्रवाई पर निगरानी के लिए ड्यूटी लगाई गई है

207 कोरोना मरीज आये सामने


शनिवार को मथुरा के लिए कुछ राहत भरी खबर आई। लगातार 300 के आसपास या इससे अधिक कोरोना मरीज 24 घंटे में सामने आ रहे थे। शुक्रवार को यह संख्या 474 थी। वहीं शनिवार को घट कर 207 रह गई। बल्देव ब्लाॅक में 11, चैमुहां में छह, छाता में 11, फरह में 17, गोवर्धन में छह, मांट में पांच, मांट ब्लाॅक में 41, मथुरा ब्लाॅक में 89, नंदगांव में आठ, नौहझील में छह, राया में सात कोरोना मरीज मिले हैं।

डीएम ने मांगा पंचायत राज अधिकारी से स्पष्टीकरण


छाता के विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर ग्रामीण इलाकों में कोरोना को दूर करने के लिए साफ सफाई आदि व्यवस्था के निर्देश दिए थे। इस पर बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश ने सवाल उठाए थे। पूर्व विधायक राजकुमार रावत ने भी जिलाधिकारी से ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की मांग की थी। जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी प्रीतम सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More