BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

चमचमाती गाडियों में टोल से फ्री निकले कृषि बिल के समर्थक किसान

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे के जावरा टोल प्लाजा से चमचमाती 250 गाडियों का काफिला आगरा के फतेहपुर सीकरी से दिल्ली के लिए गुजरा। टोल प्लाजा कर्मचारियों और किसानों के बीच गलत  फेहमी के चलते कुछ समय के लिए टोल प्लाजा पर अफरातफरी का माहौल रहा। सही स्थिति पता चलने के बाद मामला निपट गया। काफिले को टोल प्लाजा से फ्री निकाल दिया गया। कृषि कानूनों के विरोध में जहां देशभर में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं कुछ किसान कानूनों के समर्थन में भी हैं। गुरूवार को आगरा, फतेहपुर सीकरी, बाह और मैनपुरी के किसान किसान संगठन किसान सेना के बैनर तले यमुना एक्सप्रेस वे से होकर दिल्ली जा रहे थे। जावरा टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने किसानों के काफिले को रोक लिया। रोके गये लोगों ने इसके बाद हंगामा शुरू कर दिया और बिना टोल चुकाये जाने की जिद करने लगे। जब टोलकर्मियों को इस बात से अवगत कराया गया कि ये किसान कृषि बिलों का समर्थन करने के लिए दिल्ली जा रहे हैं इसके बाद काफिले को बिना टोल चुकाये फ्री में जाने दिया। किसान नेता सोनू चैधरी ने बताया कि टोलकर्मियों ने आंदोलनकारी किसान समझा था, इसलिए रोक लिया। स्थिति से अवगत कराने के बाद मामला निपट गया।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More