देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। मथुरा जनपद में कोरोनाकाल में किसी भी तरह के चुनाव पहली बार हो रहे हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शासन ने गाइड लाइन जारी कर दी है। गाइड लाइन के तहत गांव में पांच से अधिक लोग किसी भी सार्वजनिक स्थान पर एकत्रित नहीं हो सकते हैं।
अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन अवनीश अवस्थी ने जनपद के जिलाधिकारी और एसएसपी को कोविड-19 और पंचायत चुनाव को लेकर पत्र लिखा है। 31 मार्च को लिखे गये इस पत्र मंे कहा गया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 के दृष्टिगत कोविड के प्रसार को देखते हुए अत्यंत सावधानी से सम्पन्न कराने के निर्देश हुए हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रचार प्रसार के लिए नियोजित किये जाने वाले सार्वजनिक प्रचार प्रसार कार्यक्रम तथा सार्वजनिक सभा के लिए किसी भी गांव में पांच व्यक्तियों से ज्यादा किसी भी जगह इकठ्ठा न हों। इसका कडाई से पालन के लिए आवश्यक्तानुशार जनपद में धारा 144 लगा दी जाये। इस का उल्लांघन किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा किया जाता है तो उसके खिलाफ संवैधानिक कार्रवाही की जाये।
मथुरा जनपद में पंचायत चुनावों को लेकर जारी की गई शासन की गाइड लाइन के बाद पहला मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मार्च माह की 30 तारीख को गांव गाजीपुर में पदम् सिंह के नेतृत्व में पचास से साथ युवकों ने प्रेम सरोवर कुण्ड पर बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के एक पंचायत की जिसमे इन लोगों ने धारा 144 व कोविड कानून 188, 269 का दोषी पाए जाने के बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल ने बताया कि कस्बे के शरारती तत्व के लोग कस्बे के माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इनके द्वारा अभी कुछ दिन पूर्व गाजीपुर गांव में एक पंचायत की गई थी। जिसकी किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति नहीं थी, और नहीं ही इन लोगों ने कोविड 19 कानून का पालन किया था। पदम् सिंह फौजी, गोविंद मुनीम,विजेंद्र परमार, महेंद्र परमार,हरिओम राजपूत, विजेंद्र राजपूत,राधारमण राघव, प्रदीप सैनी, राहुल राजपूत,राकेश, संजय परमार,मनोज राजपूत, जितेंद्र राजपूत,पवन राजपूत, दीपक राजपूत, सचिन राजपूत,सागर राजपूत, सुंदर ठाकुर,मुरलीधर एवं 30 से 35 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
बहस मंे है कोरोना, व्यवाहार में नहीं
कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आपस में लोग कोरोना को लेकर जमकर बहस कर रहे हैं लेकिन व्यवहार में कोरोना को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति बेहद लापरवाह बने हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार पांच से दस गुना तक संक्रमित बढ़ गए हैं। मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। हर कोई सामान्य बोलचाल में कोरोना के डर को कबूल कर रहा है लेकिन किसी के व्यवहार में यह डर दिखाई नहीं दे रहा। खासकर राजनीतिक सभाओं में लोग बिंदास होकर घूम रहे हैं। नेता जी भी मंच से सभी को सचेत रहने की हिदायत देते हैं। हालांकि उनके व्यवहार में भी ऐसा कुछ नहीं दिखता जिससे लगे कि कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। यह बेपरवाही नई मुश्किल खड़ी कर रही है।













Related Items
जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल भेजकर की मामले की जानकारी
Electoral Bonds: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की अधिकृत शाखाओं में चुनावी बॉन्डों की बिक्री शुरू, जानें इसके बारे में सब कुछ
चुनावी की तैयारी के वीडियो कानफ्रेंसिंग से दिए निर्देश