BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वाड्रा के सहयोगियों पर छापा, कांग्रेस ने ED, CBI को बंधुआ मजदूर बताया

वाड्रा के सहयोगियों पर छापा, कांग्रेस ने ED, CBI को बंधुआ मजदूर बतायानई दिल्ली। कांग्रेस ने सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर नाराजगी जाहिर कर दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने शनिवार को कहा है कि पांच राज्य में संभावित हार को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रतिशोध की राजनीति करने में लगी हुई है। सिंघवी ने कहा कि पांच राज्यों के भावी परिणामों को देखकर भाजपा प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। भाजपा ने ईडी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, सीबीआई को बंधुआ मजदूर बना के रख दिया है। 

सिंघवी ने बताया कि मोदी सरकार जानती है कि उसका क्या हश्र होने वाला है। इसलिए गंदी राजनीति को जन्म दे रही है। सिंघवी ने आगे बताया कि भाजपा बौखलाई हुई है। उसने सारे सिद्धांत कूड़ेदान में फेंक दिए हैं। भाजपा इस मुद्दे पर सस्ती राजनीति करने में लगी हुई है। हम इसकी भत्र्सना करते हैं। उन्होंने कहा कि मतदान के बाद यह घटना घटी। 7 और 8 दिसंबर सुबह 4 बजे तक रॉबर्ट वाड्रा के ऑफिस में रेड डाली गई। कांग्रेस नेता ने बताया कि वाड्रा के सहयोगी मनोज अरोड़ा और दूसरे सम्बंधित लोगों के घरों में छापेमारी की गई और सबको हिरासत में लिया गया। घर में उलट-पुलट कर दिया गया। सिंघवी ने बताया कि भाजपा लगातार बीकानेर में जमीन घोटाले की बात की, लेकिन राजस्थान सरकार के आने के बाद केंद्र के इशारे पर कार्रवाई शुरू हुई। तीनों में रॉबर्ट वाड्रा का जिक्र तक नहीं है। आपको बताते जाए कि प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने रक्षा सौदों में कमीशन मामले में रॉबर्ट वाड्रा और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर शुक्रवार सुबह से छापेमारी की गई। छापेमारी दिल्ली समेत एनसीआर इलाके में की गई। 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More