BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

जिलाधिकारी ने जन शिकायत पंजिका का किया निरीक्षण

मथुरा। सभी तहसील मुख्यालयों पर मंगलवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने तहसील मांट में आयोजित समाधान दिवस में जनशिकायतों को सुना। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक किया जाये जिससे आम जनता यह महसूस करे कि उसके साथ न्याय हो रहा है।

जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों की शिकायत पंजिका का निरीक्षण किया तथा निर्देश दिये कि शिकायतों के निस्तारण की समय सीमा को निश्चित किया जाये। श्री मिश्र ने किसानों को समय से बीज खाद एवं समय से नहरों में पानी उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये। उन्होंने पशु पालन, एवं मत्स्य विभाग से कहा कि वह अधिक से किसानों को अपने विभाग की योजनाओं से लाभान्वित कर उनकी आय को बढाने में अपना सहयोग प्रधान करें । श्री मिश्र ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि पराली को किसी भी दशा में नही जलाने दिया जाये । उन्होंने कहा कि किसान या तो पराली को अपने खेतों में जुतवाये या गौवंश के लिए गौशालों में भेज दे। आज के समाधान दिवस में 45 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें अनेक शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ब्रिजेश कुमार, उपजिलाधिकारी मांट के साथ समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More