BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

रामनाथ कोविंद बने देश के 14वें राष्ट्रपति, ली पद व गोपनियता की शपथ

LIVE: रामनाथ कोविंद बने देश के 14वें राष्ट्रपति, ली शपथनई दिल्ली। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है। इसी के साथ रामनाथ कोविंद देश के 14वें राष्ट्रपति बन गए हैं। देश के चीफ जस्टिस जे एस खेहर ने रामनाथ कोविंद को संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने से पहले रामनाथ कोविंद राजघाट पहुंचे। राजघाट पहुंचकर रामनाथ कोविंद ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। रामनाथ कोविंद के साथ उनकी पत्नी भी राजघाट पहुंची। शपथ लेने से पहले रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन की लाइब्रेरी में प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। दोनों के बीच बातचीत हुई और इसके बाद कोविंद शपथ लेने के लिए संसद भवन पहुंचे। रामनाथ कोविंद के साथ प्रणब मुखर्जी साथ में मौजूद थे। गेट नंबर पांच पर उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष और संसदीय कार्य मंत्री ने दोनों की अगवानी की। शपथ लेने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना भाषण देने के लिए आमंत्रित किया। समारोह में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और सांसदों को आमंत्रित किया गया है।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री और कैबिनेट के सभी सदस्य नये राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बधाई देंगे। समारोह के बाद प्रणव मुखर्जी नए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति भवन तक छोडने जाएंगे। प्रेसिडेंट के सेरिमोंनियल गार्ड और बग्घी पर सवार होकर दोनों राष्ट्रपति भवन पहुचेंगे। एक बजे दोनों संसद से वापस राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगे। प्रेसिडेंट बॉडी के नेतृत्व में राष्ट्रपति भवन के प्रांगण फॉर कोर्ट में भव्य गार्ड ऑफ ऑनर होगा। यहां पूरी केबिनेट नए राष्ट्रपति की अगवानी करेगी और 21 तोपो की सलामी दी जाएगी. यही पंर राष्ट्रपति अपना कार्यभार संभालेंगे।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More