BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सहवाग ने टीम इंडिया के कोच पद के लिए भेजा अनोखा CV

सहवाग ने टीम इंडिया के कोच पद के लिए भेजा अनोखा CVनई दिल्ली । बीसीसीआई ने 25 मई को टीम इंडिया के कोच पद के लिए आवेदन मांगे थे। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की क्रिकेट सलाहकार समिति पद के लिए इच्छुक उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेगी। इस बीच, पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कोच पद के लिए आवेदन कर दिया है।

खास बात यह है कि सहवाग ने जो आवेदन भेजा है, वह सिर्फ दो लाइन का है। ऐसे में बीसीसीआई ने उनसे विस्तृत सीवी मांगा है। इसके बाद ही उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सहवाग ने सीवी में लिखा है, इंडियन प्रीमियर लीग की टीम किंग्स इलेवन पंजाब में मेंटर और कोच। 

इन लडक़ों (भारतीय खिलाडिय़ों) के साथ क्रिकेट खेल चुका हूं। उल्लेखनीय है कि वीरू दो दिन पहले भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान स्टेडियम में कमेंट्री करते हुए कोच पद को लेकर गांगुली के साथ मजाक करते दिखे थे। 

सहवाग ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा है तभी से वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वे ट्विटर पर दार्शनिक और चुटिले अंदाज में कई कमेंट करते हैं। खिलाडिय़ों को बर्थडे विश करने का उनका अनोखा अंदाज है। सहवाग के साथ कोच पद की दौड़ में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टॉम मूडी, लालचंद राजपूत, रिचर्ड पाइबस, पूर्व तेज गेंदबाज डोड्डा गणेश व मौजूदा कोच अनिल कुंबले भी हैं।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More