BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

रंगभरनी एकादशी पर उमडी श्रद्धालुओं की भीड

मथुरा। रंगभरनी एकादशी पर समूचे ब्रज में श्रद्धालुओं की भीड उमड पडी। मथुरा वृंदावन के अलावा गोवर्धन, दाउजी, गोकुल, रमणरेती आदि स्थानों पर भी भीड का भारी दबाव रहा।

मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन किये और होली का आनद लिया। रंगभरनी एकादशी पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सांस्कृतिक और लठामार होली का आयोजन भी आकर्षण रहा। बडी सख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे। सुबह से ही लीला मंच पर सांस्कृतक कार्यक्रमांे की धूम रही। शाम को लठामार होली हुई।

वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा देने के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। परिक्रमार्थियों ने श्रद्धा, भक्ति और विश्वास के साथ वृंदावन की परिक्रमा दी। महिला, पुरुष एवं छोटे बच्चों में उत्साह देखा गया।

श्रद्धालुओं की आस्था अव्यवस्थाओं पर हावी रही। परिक्रमा में वाहनों को प्रतिबंधित रखा गया। रंगभरनी एकादशी होने के कारण परिक्रमा मार्ग में गुलाल उड़ता देखा गया। उधर, रंगभरनी एकादशी पर संतों ने भी परिक्रमा लगाई। सड़कों पर लगे संत समाज की टोली निकली। हालांकि नगरवासियों के साथ-साथ बाहर से आए श्रद्धालुओं को भारी भीड़ के चलते कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा।

संतों की परिक्रमा को ध्यान रखते हुए नगर निगम, पुलिस प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। 19 स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। अतिरिक्त पुलिस बल वृंदावन में लगाया गया है। बाहरी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित हैं।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More