BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

CPL: गुयाना अमेजन वॉरियर्स जीता, निकोलस पूरण रहे जीत के हीरो

प्रोविडेंस। गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में बारबडोस ट्राईडेंट्स को 47 रन से हरा दिया। गुयाना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 180 रन बनाए। हेमराज ने 55 गेंदों पर छह चौकों व तीन छक्कों की मदद से 63 और विकेटकीपर निकोलस पूरण ने 30 गेंदों पर तीन चौकों व पांच छक्कों की बदौलत नाबाद 61 रन ठोके। पूरण मैन ऑफ द मैच रहे। कप्तान शोएब मलिक चार रन पर आउट हो गए।

प्राइमस ने दो और कप्तान जेसन होल्डर व रीफर ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में बारबडोस की टीम 16.4 ओवर में 133 रन पर ही ढेर हो गई। एश्ले नर्स ने 25 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौकों व इतने ही छक्कों के सहारे 40 रन जुटाए। शेफर्ड ने चार, शादाब खान ने दो और हेमराज, मलिक व कीमो पॉल को 1-1 विकेट मिला।

पोर्ट ऑफ स्पेन। सीपीएल के एक अन्य मुकाबले में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने सेंट लुसिया जोउक्स को 13 गेंदों पहले सात विकेट से हरा दिया। सेंट लुसिया ने पहले बल्लेबाजी कर पांच विकेट पर 167 रन बनाए। केम्पबैल ने 43, कॉर्नवॉल ने 33, आंद्रे फ्लेचर व नजीबुल्ला जदरान ने 26-26 और कप्तान डेरेन सैमी ने 16 रन की पारी खेली। 

जेम्स नीशाम ने दो और मोहम्मद हसनेन, सुनील नरेन व किरोन पोलार्ड ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में ट्रिनबागो ने 17.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच लेंडल सिमंस ने 39 गेंदों पर पांच चौकों व पांच छक्कों की मदद से 63 रन ठोके। विकेटकीपर दिनेश रामदीन 50 और कप्तान किरोन पोलार्ड 26 रन पर नाबाद लौटे। 

 साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More