BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

कांग्रेस तैयार करेगी सोशल मीडिया वॉरियर्स

मथुरा। कांग्रेस पार्टी द्वारा सोशल मीडिया अभियान को आगे बढ़ाने के लिए एक स्थानीय एक होटल में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया के उपाध्यक्ष पंखुड़ी पाठक ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आम जनता की समस्याओं को पुरजोर तरीके से सरकार के सामने रखने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस पार्टी द्वारा जन जन को जोड़ने का अभियान शुरू किया जा रहा है।

इसके लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। इस नंबर पर मिस कॉल देकर कोई भी जनता का व्यक्ति कांग्रेस के सोशल मीडिया से जुड़ सकता है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए पंखुड़ी पाठक ने बताया वर्तमान समय में अपनी आवाज उठाने सरकार तक सही तरीके से पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम बन चुका है। कांग्रेस पार्टी द्वारा फरवरी माह से ही सोशल मीडिया वारियर्स बनाकर लोगों को पार्टी से जुड़ने की शुरुआत की गई है।

आगरा जोन प्रभारी शालिनी सिंह ने बताया कि प्रत्येक जिले में 1000 सोशल मीडिया बारिया बनाने का लक्ष्य रखा गया है जोकि आम जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रदीप माथुर स्टेट कोऑर्डिनेटर शत्रुघन सिंह चैहान, प्रदेश सचिव सोशल मीडिया प्रभारी शिव शंकर मुद्गल, अश्वनी शुक्ला, नीरज संवाद, भूपेंद्र पांडे, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष अंशु गौतम, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी दीपक चैधरी, शहर अध्यक्ष उमेश शमार्, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलम कुलश्रेष्ठ, शहर महिला अध्यक्ष शालू अग्रवाल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, छात्र संगठन जिला अध्यक्ष शिशुपाल चैधरी, सेवादल जिला अध्यक्ष सुनील उपाध्याय, पूर्व जिला अध्यक्ष लता सिंह चैहान, माधव यादव, विनेश सनवाल और नीरज सनवाल  आदि मौजूद रहेे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More