देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा एवं सविंदा कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदाकर्मियों का कैंट बिजली घर पर लगातार दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। जनपदभर के संविदाकर्मी लगातार दूसरे दिन भी कार्य से विरत रहे। आंदोलित कर्मचारियों का कहना था कि गुरूवार को एक दिन का उनका धरना प्रदर्शन था लेकिन स्थानीय अधिकारियों की हठधर्मिता और मनमानी के कारण हमें दूसरे दिन भी आंदोलन जारी रखना पडा है। जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया कि गुरूवार को प्रदेशभर में जनपद स्तर पर एक दिवसीय सत्याग्रह का कार्यक्रम था। तीन बजे संबंधित अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देना था। जबकि मथुरा में उसी समय अधीक्षण अभियंता कार्यालय में मौजूद थे। जबकि उन्होंने संविधा कर्मियों से ज्ञापन नहीं लिया, जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त हो गया और उन्होंने तत्काल कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी। अधिकारियांे की हठधर्मिता के चलते लगातार दूसरे दिन आंदोलन जारी रखना पडा।
पिछले कई सालों से एक लाख रूपये से अधिक कर्मचारियों का संगठन है, इस तरह से अधिकारी संगठन की अवहेलना नहीं कर सकते हैं। संविदाकर्मी सात और नौ हजार रूपये का वेतन लेकर काम नहीं कर सकते हैं। हम तकनीकी काम करते हैं। हम चाहत हैं कि तीन षिफ्ट में काम लेना चाहिए। हम से 24 घंटे काम लिया जा रहा है। हम चाहते हैं कि सरकार और प्रबंधन हमारी बातों पर संज्ञान ले। हमारी पगार 20 या 18 हजार से कम कैसे हो सकत है। चैबीस घंट काम लिया जाता है। एक फीडर पर तीन कर्मचारी होते हैं। एक पोल पर चढने वाला और दो उसके सहायक। इसके बाद एक मई से क्रम बद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा।
37वे दिन भी जारी रहा जल निगम कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन
वेतन के लिए आज लगातार 37 वे दिन भी जल निगम संघर्ष समिति लखनऊ के आदेशानुसार जल निगम कर्मचारियों द्वारा द्वादश खण्ड, उत्तर प्रदेश जल निगम, मथुरा में भोजन अवकाश के समय गेट मीटिंगध्धरना प्रदर्शन अनवरत् जारी रहा। धरना प्रदर्शन में संघर्ष समिति द्वारा अपनी मुख्य मांगे क्रमशः वर्ष 2016 से बकाया पेंशनरी देयों का भुगतान न होना, अमानवीय रूप से अवरूद्ध मृतक आश्रित नियुक्तियों की बहाली न होना तथा पांच माह से वेतन व पेंशन न मिलने के कारण भुखमरी की स्थिति होने पर रोष प्रकट किया।













Related Items
MATHURA : मंडी शुल्क के विरोध में मथुरा की आठों मंडियों में हडताल
BSNL और MTNL के संविदाकर्मियों के भुगतान ठेकेदारों की जिम्मेदारी : प्रसाद
VIJAYAWADA: पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू और उनका बेटा घर में नजरबंद, विरोध में शुरू की भूख हडताल