BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : मंडी शुल्क के विरोध में मथुरा की आठों मंडियों में हडताल

मथुरा। मंडी के अंदर कारोबार करने पर 1.5 प्रतिशत मंडी शुल्क लगाये जाने का विरोध जारी है। शुक्रवार को मथुरा जनपद की आठों मंडियों में पूर्ण हडताल रही है। कारोबारियों को राजनीतिक दलों का समर्थन भी मिलने लगा है। जिस तरह के तेवर व्यापारी दिखा रहे हैं उसे देखते हुए आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज हो सकता है।


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला नगर कोर कमेटी की बैठक ऑनलाइन वीडियो कॉल द्वारा संपन्न हुई जिसमें निर्णय लिया गया प्रदेश सरकार के द्वारा मंडी व्यापारियों पर थोपे गए मंडी शुल्क में नए यूजर टैक्स के विरोध में मथुरा मंडी समिति सहित कोसीकला, राया, सौंख, वृंदावन, गोवर्धन, शेरगढ़ सहित आठ मंडी पूरे 72 घंटे तक बंद रहंेगी। मंडी व्यापारी इन तीन दिनों में अपने अपने घरों में रहकर एक एकल व्यवस्था के अंतर्गत दो घंटे तक मौन धरना देंगे तथा सरकार से मांग करेंगे कि टैक्स को वापस ले। जिलाधिकारी को समिति की ओर से इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा गया।


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, नगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी, युवा जिला अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति, वृंदावन नगर अध्यक्ष आलोक बंसल के नेतृत्व में शुक्रवार को कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सूर्य प्रताप शाही को मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा के माध्यम से ज्ञापन दिया। जितेन्द्र प्रजापति ने कहाकि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार ने मंडियों के बाहर मंडी शुल्क पूरी तरह से समाप्त कर दिया है हम इसका स्वागत करते हैं और आपका आभार व्यक्त करते हैं परंतु मंडियों के अंदर कारोबारियों पर मंडी शुल्क बनाए रखना उचित नहीं है।

उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि मंडी के कारोबारियों पर मंडी शुल्क एवं लाइसेंस पूर्णतया समाप्त किया जाए। मंडी के व्यापारी दुकानों का किराया देते हैं, अतः यूजर टैक्स का कोई औचित्य नहीं है, इसे समाप्त किया जाए। मंडी शुल्क और यूजर टैक्स के विरोध में मथुरा जनपद की आठों मंडियों के व्यापािरयों ने पूर्ण हडताल कर विरोध प्रकट किया है।

जिसमें जिला महामंत्री संजय अग्रवाल, युवा जिला महामंत्री चंदन आहूजा (पार्षद), जिला संयुक्त महामंत्री राजेश अंदानी, संयुक्त महामंत्री सचिन अरोड़ा, राजेश गोयल, महामंत्री  धनेंद्र अग्रवाल, दीनदयाल अग्रवाल, धर्म अग्रवाल चैधरी, राधाचरण, अंकित वाष्ण्य, चैधरी करण वीर सिंह, प्रदीप चाहर, संजय गुर्जर, चैधरी जितेंद्र, संतोष चैधरी, अखिलेश मिश्रा, उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More