BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : पैट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि का कांग्रेस ने किया विरोध

मथुरा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम घटने के बाद भी डीजल, पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ने से ग्राहक लाभ से वंचित हैं। सरकार अपने लाभ की सोच रही है। जनता की उसे कोई सुध नहीं है। पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त प्रदर्शन किया गया। डीजल और प्रैट्रोल के दामों में वृद्धि किये जाने के विरोध में कांग्रेस ने विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे धरना प्रदर्शन कर सिटी मजिस्टेªट को ज्ञापन सौंपा।
पूर्व नेता कांग्रेस विधान मंडल दल प्रदीप माथुर ने कहा कि सरकार ने लोगों को फायदा देने की बजाय पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क तीन रुपये बढ़ा दिया। इसका सबसे ज्यादा नुकसान आम लोगों, किसानों और ट्रांसपोर्टर हो होगा। इससे महंगाई बढेगी।
जिला अध्यक्ष दीपक चैधरी ने कहाकि वर्तमान में भाजपा की केंद्र सरकार के द्वारा पैट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि करके एक जनविरोधी फैसला लिया गया है, केंद्र सरकार को ये मूल्य वृद्धि वापसी लेनी होगी , इस पमूल्य वृद्धि का असर किसानो पर भी पड़ेगा।
अध्यक्ष महानगर कांग्रेस कमेटी मथुरा पंडित उमेश शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि  देश में बढती आर्थिक मंदी के दौर मंे भी जब पूरे विश्व मंे कच्चे तेल की कीमतों मंे सबसे अधिक गिरावट आयी हुई है केन्द्र सरकार के द्वारा एक्साईज डूयूटी के नाम पर पैट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि तीन रुपये करके जनविरोधी फैसला लिया गया है। इससे आम जनता पर मंहगाई की मार पडेगी व दैनिक उपभोग के सामान व यात्रा मंहगे हो जाएंगे। केंद्र सरकार को पैट्रोल डीजल पर की गई मूल्य वृद्धि वापस लेनी होगी  अन्यथा कांग्रेस सडकांे पर उतरने को मजबूर होगी।
धरना प्रदर्शन के अंत में सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार को महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उमेश शर्मा ने ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन में दनेेश पाठक, श्याम सुंदर उपाध्याय, मोहन सिह, विनेश सनवाल वाल्मीकि, मा. प्रताप सिह, अब्दुल जब्बार, नीलम कुलश्रेष्ठ, कीरती कौशिक , तिलकवीर चैधरी, यतेन्द्र मुकद्दम, विक्रम वाल्मीकि, प्रवीण ठाकुर, भूरी सिह जायस, नूतन बिहारी पारीख, ठा. बिहारी लाल, इकरार कुरैशी, मनोज गौड, अजय शर्मा, देवेद्र भटनागर, दिनेश सरदार, विनोद चतुर्वेदी शयाम दुबे, महेश चैबे, भारत भूषण गौतम, विजय चतुर्वेदी, राजरानी निमेष, अशरफी देवी, प्रवीण भाष्कर , ललित चैहान, नीरज सनवाल, नीकूकू वाल्मीकि, नूरबानो बेगम, अवधेश शर्मा, राधे चैधरी, हरीश चैधरी, पं देवकीनंदन गौड आदि थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More