BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

उन्नाव केस : CBI का बड़ा खुलासा, पीडि़ता के पिता के खिलाफ फर्जी थी FIR

उन्नाव केस : CBI का बड़ा खुलासा, पीडि़ता के पिता के खिलाफ फर्जी थी FIRलखनऊ। उन्नाव गैंगरेप केस की जांच कर रही सीबीआई ने एक नया खुलासा किया है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सीबीआई को पीडिता के पिता के खिलाफ पुलिस की एफआईआर फर्जी होने के सबूत मिले है। आपको बता दें कि चार अप्रैल को आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह और उसके लोगों ने पीडिता के पिता को बुरी तरह पीटा था। इसके बाद में उन्होंने अवैध अथियार रखने के जुर्म में घायल पिता को जेल भिजवा दिया था, जहां उसकी मौत हो गई।

 

जांच के दौरान सीबीआई को पता चला है कि एफआईआर कराने वाले टिंकू सिंह ने शिकायत दी ही नहीं थी। टिंकू सिंह पीउित परिवार का रिश्तेदार है। बताया जा रहा है कि टिंकू सिंह पढ़ा-लिखा नहीं है। उसके नाम से आरोपियों ने ही झूठी शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करवाई थी। 

आपको बता दें कि घटना के बाद से ही टिंकू सिंह लापता है। परिवारों को उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका है। परिवार इस बारे में पुलिस से शिकायत कर चुका है। पर अभी तक पुलिस ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है। सीबीआई ने इस मामले में आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह सेंगर सहित पांचों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। सभी आरोपियों से पीडि़ता के पिता की मौत के संबंध में पूछताछ हो रही है। सभी को मौका-ए-वारदात पर ले जाया जाएगा। पीडि़ता और उसके परिवार को भी सीबीआई बुला सकती है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More