देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ। उन्नाव गैंगरेप केस का आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर सात दिनों की सीबीआई रिमांड पर है। पूछताछ के दौरान कुलदीप ने दावा किया कि वह घटना वाले दिन उन्नाव में नहीं था। सेंगर ने कहा, घटना वाले दिन वह कानपुर में किसी की बर्थडे पार्टी में शरीक होने गया था। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक सेंगर ने पूछताछ के दौरान कहा, घटना के दिन वह कानपुर में किसी परिचित की बर्थडे पार्टी में शरीक होने गए हुए थे। कुलदीप सेंगर ने तो यहां तक दावा किया कि उनके मोबाइल की लोकेशन निकाली जा सकती है। बल्कि उनके साथ जो ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी थे, उनकी लोकेशन से भी इस बात की पुष्टि हो सकती है।
कुलदीप सेंगर ने कहा है कि सीबीआई उस बर्थडे पार्टी की फुटेज भी मंगा कर चेक कर सकती है कि वह उस वक्त कहां थे। ज्ञात हो कि सीबीआई ने शुक्रवार तडक़े 4.30 बजे आरोपी विधायक सेंगर को उसके इंदिरानगर स्थित आवास से हिरासत में लिया था। इसके बाद करीब 17 घंटे तक विधायक से पूछताछ की गई। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी विधायक को गिरफ्तार न किए जाने पर सरकार को फटकार लगाई थी। इसके बाद सीबीआई ने देर रात सेंगर को गिरफ्तार करने की आधिकारिक पुष्टि की। सीबीआई ने शुक्रवार देर रात 1.30 बजे आरोपी विधायक सेंगर का भी मेडिकल करवाया था।
विधायक की सहयोगी महिला अरेस्ट
वहीं, सीबीआई ने शनिवार को आरोपी विधायक की सहयोगी शशि सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। कई घंटे चली पूछताछ के बाद सीबीआई ने शनिवार रात शशि सिंह को गिरफ्तार किया। आरोप है कि शशि सिंह ने ही पीडि़ता को विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के पास कथित तौर पर पहुंचाया था। पीडि़ता की मां ने उत्तर प्रदेश पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि महिला लालच देकर उसकी बेटी को विधायक के पास ले गई, जहां भाजपा नेता ने उससे कथित बलात्कार किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जब विधायक उसकी बेटी से बलात्कार कर रहा था उस वक्त शशि सिंह गार्ड बनकर कमरे के बाहर खड़ी थी। पीडि़ता की मां की शिकायत अब सीबीआई की प्राथमिकी का हिस्सा है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
UNNAO RAPE CASE : सेंगर ने दोषी करार दिए जाने व उम्रकैद की सजा को हाईकोर्ट में दी चुनौती
UNNAO CASE : उन्नाव की बेटी की मौत के बाद फूटा आक्रोश
UNNAO CASE : उन्नाव पहुंचा गैंगरेप पीड़िता का शव, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई