BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

UNNAO RAPE CASE : सेंगर ने दोषी करार दिए जाने व उम्रकैद की सजा को हाईकोर्ट में दी चुनौती

नई दिल्ली। उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी कुलदीप सेंगर ने दोषी करार दिए जाने व उम्रकैद की सजा को दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को चुनौती दी है। सेंगर को 20 दिसंबर को तीस हजारी कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

भाजपा से निष्कासित किए जा चुके विधायक सेंगर पर 25 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया था। सेंगर सजा सुनते ही रोने लगा था। बहस के दौरान सेंगर की ओर से वकील ने कहा था कि उनकी दो बेटियां और पत्नी है। उन पर परिवार की जिम्मेदारी है। उनके ऊपर लोन भी है। दूसरी ओर, पीडि़ता के परिवार ने सेंगर को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने पर संतोष जाहिर किया था।

उन्होंने कहा था कि सेंगर विधायक थे और उन्होंने इस मामले में पद का दुरुपयोग किया। उल्लेखनीय है कि पिछले साल 28 जुलाई को रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में कार व ट्रक की टक्कर में रेप पीडि़ता की चाची और मौसी की मौत हो गई थी। पीडि़ता और कार चला रहे उनके वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीडि़त परिवार का आरोप है कि सेंगर ने ही यह दुर्घटना करवाई थी। इस मामले में भी सेंगर और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अगस्त में सेंगर को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।


 साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More