BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पटना। बिहार राज्य के 12 जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 21 टीमें बाढ़ आपदा से कुशलता से निपटने के लिए मुस्तैदी से तैनात हैं। पूर्वी चंपारण व गोपालगंज जिले में तटबंध टूटने के बाद एनडीआरएफ की टीम ने रात में पहुंचकर लोगों के बीच राहत और बचाव कार्य चलाया।

Read More

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैपिड एन्टीजन टेस्ट की संख्या को बढ़ाकर 1 लाख टेस्ट प्रतिदिन किए जाने की आवश्यकता जताई है। इस हेतु टेस्टिंग क्षमता को विकसित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रति 10 दिन में 10 लाख टेस्टिंग किट प्राप्त की जाएं। उन्होंने आर0टी0पी0सी0आर0 तथा रैपिड एन्टीजन टेस्ट के द्वारा मेडिकल टेस्टिंग की संख्या को बढ़ाने तथा सोमवार 27 जुलाई, 2020 तक कुल टेस्ट की संख्या को 1 लाख टेस्ट प्रतिदिन किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े संगठन सेवा भारती ने राजधानी दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले मेधावी छात्रों को सिविल सर्विसेज की कोचिंग देने की पहल की है ताकि गरीब बच्चे भी अच्छी तैयारी कर आईएएस-आईपीएस बन सकें।  

Read More

गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में शुक्रवार को करोना के 93 नए मामले सामने आए। इसके साथ जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4554 हो गई और कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 361 हो गई है। जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान द्वारा साझा की गई राज्य रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 93 नए संक्रमित मामले सामने आए। जिले में कोरोना के कारण अब तक 40 लोगों की मौत भी हो चुकी है।  

Read More

जयपुर। शुक्रवार को रात लगभग सवा 10 बजे जयपुर में सीएम आवास पर राजस्थान कैबिनेट की मीटिंग शुरू हुई. रात साढ़े बारह बजे तक चले इस कैबिनेट मीटिंग का एक ही एजेंडा था कि सरकार को कैसे बचाया जाए।  

Read More

श्रीनगर। श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस सूत्रों ने ये जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक रामलगंड (लावाईपोरा) इलाके में गोलाबारी शुरू हुई है।

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली में केजरीवाल सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई लगातार हमला बोलने में जुटी है। प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा है कि कोरोना काल में केजरीवाल सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। जनता का प्रतिनिधि होने के नाते सीएम अरविंद केजरीवाल का कर्तव्य था कि संकट के समय जनता की सुविधा के लिए काम करें, लेकिन विज्ञापनों में दिखने के शौकीन केजरीवाल अपनी राजनीति साधने में लगे हैं।

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। प्रियंका ने लिखा है कि लगता है आपकी सरकार ने 'नो टेस्ट नो कोरोना' को मंत्र मान कर लो टेस्टिंग की पलिसी अपना रखी है।

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर अपना हमला जारी रखते हुए मंगलवार को केंद्र सरकार के बहुचर्चित 'आत्मनिर्भर' कार्यक्रम पर तंज कसा। उनका कहना है कि सरकार द्वारा फरवरी से ही इस तरह की योजनाओं को अधिक प्राथमिकता दी जा रही है और महत्वपूर्ण कार्यों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिस कारण देश में कोविड-19 के मामले जुलाई के तीसरे सप्ताह तक 11 लाख हो गए हैं। गांधी ने ट्वीट किया, "कोरोना काल में सरकार की उपलब्धियां : फरवरी- नमस्ते ट्रंप, मार्च- मध्य प्रदेश में सरकार गिराना, अप्रैल- मोमबत्ती जलवाई, मई- सरकार की छठी सालगिरह, जून- बिहार में वर्चुअल रैली, जुलाई- राजस्थान सरकार गिराने की कोशिश। इसलिए देश कोरोना की लड़ाई में आत्मनिर्भर है।" राहुल गांधी की यह टिप्पणी तब आई है, जब राजस्थान में अशोक गहलोत की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल छाए हुए हैं। गौरतलब है कि राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने गहलोत से विवाद के बाद वापस पार्टी में आने से इनकार कर दिया है। महामारी के कारण बुरी तरह से प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन के दौरान 'आत्मनिर्भर भारत' का आह्वान किया था। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार अब जरूरतमंदों के घर राशन की डिलीवरी करवाएगी। केजरीवाल सरकार ने यह निर्णय लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत लोगों को राशन की दुकानों पर नहीं जाना होगा, बल्कि राशन कार्ड धारक को उसका तय राशन घर पर ही पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली कैबिनेट ने इस निर्णय को मंजूरी दे दी है। अगले छह-सात महीनों में राशन की होम डिलीवरी प्रारंभ कर दी जाएगी। इस योजना को दिल्ली सरकार ने 'मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना' का नाम दिया है।  

Read More

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेपाल एवं गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण गंडक नदी के जलश्राव (डिस्चार्ज) एवं नदी के जलस्तर में काफी वृद्धि होने की संभावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों और संबंधित क्षेत्रों के जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। नीतीश ने आशंका जताते हुए कहा कि भारी बारिश के कारण पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, वैशाली एवं सारण जिले में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More