BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, 2984 संक्रमित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य में शनिवार को रिकार्ड 2984 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 22,452 है जबकि 39,903 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कुल 1387 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

शनिवार को लखनऊ में 429, नोएडा में 85, गाजियाबाद में 101, कानपुर नगर में 171, मेरठ में 49, वाराणसी में 164, झांसी में 47, आगरा में 18, प्रयागराज में 82, गोरखपुर में 93, जौनपुर में 61, बरेली में 36, बलिया में 174, मुरादाबाद में 49 और बुलंदशहर में 10 नए मरीज मिले।

जुलाई के मध्य से राज्य में संक्रमण के प्रसार ने जो गति पकड़ी वो अब काफी बढ़ चुकी है।

प्रदेश में शुक्रवार को सबसे ज्यादा 2712 संक्रमित मिले थे, लेकिन शनिवार को इनकी संख्या 2984 हो गई है।

जुलाई में लगातार हर दिन ज्यादा मरीज मिलने का रिकॉर्ड टूट रहा है। बीते 24 घंटे की जो सैंपल टेस्ट रिपोर्ट आई है, वह राजधानी लखनऊ के लिए बेहद ही भयावह है।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More