BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

गुवाहाटी । असम के ज्यादातर जिलों में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे घटने लगा है। बाढ़ के हालात में सुधार है, मगर अब भी 11 लाख लोग प्रभावित हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, 33 जिलों में से 20 जिलों के 11 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें 8.30 लाख लोग राज्य के छह पश्चिमी जिलों- गोलपाड़ा, मोरीगांव, बोंगईगांव, बारपेटा, गोलाघाट, धुबरी और पूर्वी लखीमपुर के हैं।

Read More

पटना । बिहार पुलिस के महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय का कहना है कि बिहार सरकार की संवेदनाएं शुरुआत से राज्य के निवासी मरहूम अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के साथ हैं।

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इंदौर के बाद अब राजधानी भोपाल में भी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं। यही कारण है कि सरकार भोपाल को लेकर ज्यादा ही गंभीर हो गई है। सरकार का रवैया भी सख्त हो चला है। मास्क न लगाने वाले मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों तक पर कार्रवाई की तैयारी है।  

Read More

कोलकाता । कोलकाता में 15 अगस्त तक 6 शहरों से फ्लाइट्स लैंड नहीं कर सकेंगी। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सर्वाधिक प्रभावित शहरों से उड़ानों के आने पर रोक लगा दी है। जिन शहरों से फ्लाइट्स कोलकाता नहीं जा सकेंगी, वे हैं- दिल्ली, मुम्बई, पुणे, नागपुर, चेन्नई और अहमदाबाद।  

Read More

नई दिल्ली । अयोध्या में श्री राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम का लाइव दिखाने के लिए भाजपा दिल्ली की 70 विधानसभाओं में एलईडी लगाएगी। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने दी है।  

Read More

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कोरोना के हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। राज्य में गुरुवार को सबसे ज्यादा 3765 नए मामले सामने आए। इसके अलावा बीते 24 घंटों में वायरस से 57 मौतें भी हुई हैं। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 3705 नए मामले आए हैं। अब तक कुल 46 हजार 803 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पतालों से घर जा चुके हैं। अब तक कुल 1587 लोगों को इस वायरस के कारण जान गंवानी पड़ी है।

Read More

गांधीनगर, 27 जुलाई (आईएएनएस)| गुजरात में रविवार को कोरोना संक्रमण के 1,110 नए मामले सामने आए। पहली बार एक दिन में इतनी संख्या में लोग पॉजिटिव पाए गए। इस आंकड़े के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 55,822 हो गई। बीते 24 घंटों में और 21 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रविवार को 753 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिली। राज्य में अब तक 40,365 मरीज ठीक हो चुके हैं। गुजरात में जुलाई के 26 दिनों में 23,000 से ज्यादा पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। सुरत शहर राज्य का नया हॉटस्पॉट बन गया है। रविवार को आए पॉजिटिव मामलों में से 299 यानी लगभग 27 फीसदी मामले सुरत से हैं। वायरस से और 21 मौत हो जाने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमण से मौतों का आंकड़ा 2,326 तक जा पहुंचा है। साभार-khaskhabar.com    

Read More

पटना। बिहार में बाढ़ का पानी अब 11 जिलों में फैल गया है, जिससे राज्य की करीब 15 लाख की आबादी प्रभावित हुई है। इस बीच, राज्य सरकार द्वारा राहत और बचाव कार्य प्रारंभ किए गए हैं, लेकिन यह अब तक नाकाफी साबित हो रही है।    

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कासगंज में जिले के होडलपुर गांव में रविवार की देर रात एक गोलीकांड में तीन लोगों की मौत हो गयी। कासगंज पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार घुले ने बताया कि होडलपुर में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसमें गोलीबारी हो गयी थी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी है।

Read More

चंडीगढ़ । मिशन फ़तेह के अंतर्गत पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार द्वारा कोरोनावायरस से निपटने के लिए चलाई जा रही मुहिम को आगे बढ़ाते हुए आज पंजाब सरकार ने एक अहम फ़ैसला लेते हुए कोरोनावायरस पीडि़तों का इलाज करने वाले पंजाब राज्य के निजी अस्पताल को लागत मूल्य पर प्लाज़्मा बैंक से प्लाज़्मा मुहैया करवाने का फ़ैसला किया है।  

Read More

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को नियंत्रित न कर पाने पर यहां के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को अपने पद से हाथ धोना पड़ा है।

Read More

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि अकालियों की तरफ से मुख्यमंत्री राहत फंड में 64 करोड़ की राशि संबंधी सवाल उठाए जा रहे हैं जोकि राज्य सरकार के द्वारा कोविड की रोकथाम के लिए प्रबंधों पर ख़र्च की जा चुकी 300 करोड़ से अधिक रकम के मुकाबले तुच्छ है।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More