BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

बिहार सरकार शुरुआत से ही सुशांत के परिवार के साथ है - डीजीपी

पटना । बिहार पुलिस के महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय का कहना है कि बिहार सरकार की संवेदनाएं शुरुआत से राज्य के निवासी मरहूम अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के साथ हैं।

सुशांत ने कथित तौर पर 14 जून को मुम्बई स्थित अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। मुम्बई पुलिस आत्महत्या के एंगल से मामले की छानबीन कर रही है और अब सुशांत के पिता द्वारा 25 जुलाई को पटना में एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद बिहार पुलिस भी जांच के लिए मुम्बई पहुंच चुकी है।

इस मामले में भले ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से कोई बयान नहीं आया है लेकिन राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी लगातार इस मामले को उठाते हुए मुम्बई में बिहार पुलिस के जांच दल के साथ हो रहे खराब व्यवहार और इस पूरे मामले में महाराष्ट्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठा चुके हैं।

सुशांत ने 14 जून को कथित तौर पर आत्महत्या की थी और उसी दिन गुप्तेश्वर पांडेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शोक संदेश लेकर पटना के राजीव नगर स्थित उनके घर पर उनके पिता केके सिंह से मिलने पहुंचे थे और उन्होंने नीतीश कुमार के साथ-साथ पूरे राज्य की जनता की ओर से संवेदना व्यक्त की थी।

गुप्तेश्वर पांडेय ने शनिवार को मीडिया से कहा, "सुशांत की मौत के बाद मैं उन लोगों में था जो सबसे पहले उनके परिवार से मिला। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के एक प्रतिभाशाली अभिनेता के असमय निधन से आज भी काफी दुखी हैं और सुशांत के निधन की खबर मिलने के बाद जब मैं उनके घर गया था तब मैंने उनके पिता से कहा था कि मैं मुख्यमंत्री महोदय की ओर से उनका शोक संदेश लेकर आपके पास आया हूं। इस मुश्किल घड़ी में पूरा प्रदेश आपके साथ है और इसी कारण मैं फिर कह रहा हूं कि बिहार पुलिस का मुखिया होने के नाते पूरे प्रदेश की ओर से मैं सुशांत के परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन देता हूं।"

 


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More