असम में सोमवार 23 अगस्त से वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू होगी। राज्य के खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री रंजीत कुमार ने कहा कि इस योजना के तहत राज्य में 2 करोड़, 50 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित होंगे। इस दौरान राज्य मंत्री ने लाभार्थियों को उनके राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने का आग्रह किया। जानकारी के लिए बता दें कि राज्य में अबतक 10.7% लाभार्थियों और 28.3% राशन कार्डों को आधार कार्ड से जोड़ने का काम पूरा हो पाया है।
Read MoreBREAKING NEWS












