BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यूपी में 5 लाख, 51 हजार गरीबों का गृह प्रवेश, सीएम योगी ने सौंपी आशियाने की चाबी

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 5 लाख, 51 हजार लाभार्थियों को घरों की चाबी सौंपी। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी का सपना ‘हर गरीब का हो घर अपना’, तेजी से पूरा हो रहा है। हमारी सरकार में मात्र चार वर्ष के अंदर प्रदेश में 41 लाख 73 हजार से अधिक ग्रामीण और शहरी लाभार्थियों को आवास मिले हैं। आज पांच लाख, 51 हजार लाभार्थी गृह प्रवेश कर रहे हैं।

लाभार्थियों को वितरित की गई चाबी

आवासों की चाबी वितरण कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कुछ लाभार्थियों को भौतिक रूप से भी आवास की चाबी दी। बाकी लाभार्थियों को जिलों में ही आवास की चाभी वितरित की गई। सीएम योगी ने लाभार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने याद दिलाया कि पिछली सरकारों के समय 30 साल में करीब 53 लाख मकान ही मिल पाए थे।

6 हजार 637.72 करोड़ रुपये लागत से बना

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत इन आवासों की कुल लागत 6 हजार 637.72 करोड़ रुपये हैं। इस दौरान सीएम ने लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत में यह जानने की कोशिश की कि सरकार की तमाम अन्य योजनाओं का लाभ उन्हें मिला है या नहीं। ज्यादातर लाभार्थियों ने बताया कि उन्हें राशन कार्ड, निशुल्क बिजली कनेक्शन, शौचालय, आयुष्मान भारत योजना का कार्ड जैसी योजनाओं का मिला है।

बिना भेदभाव के गरीबों को सभी योजनाओं से जोड़ा

अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिना किसी भेदभाव के गरीबों को सभी योजनाओं से जोड़ा है। इससे यह साबित होता है कि गरीब को केंद्र में रखकर काम करने की पहले की सरकारों की कोई योजना नहीं थी। उनकी कोई मंशा नहीं थी। आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 27 लाख लोगों को लाभ मिल रहा है।

70 फीसदी लाभार्थी महिलाएं

सीएम ने कहा कि मुझे बहुत प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के 70 फीसदी लाभार्थी महिलाएं हैं। उनको इस योजना के माध्यम से अपने परिवार और अपने आप को आत्मनिर्भर बनाने के विजन के साथ जुड़ने का एक अवसर प्राप्त हुआ है। ऐसा नहीं है कि केवल उन्हें आवास ही मिला है। उन्हें आयुष्मान भारत कार्ड, राशन कार्ड, शौचालय, निशुल्क गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना के तहत निशुल्क बिजली कनेक्शन, निराश्रित महिलाओं को विधवा पेंशन, वृद्धजन को पेंशन जैसी योजनाओं से बड़ी संख्या में परिवार आच्छादित हो रहे हैं।

लखीमपुर में स्मार्ट विलेज

सीएम योगी ने बताया कि लखीमपुर में बहुत सराहनीय कार्य किया जा रहा है। क्लस्टर बनाकर लोगों को कॉलोनियां दी जा रही हैं। पीएम का स्मार्ट विलेज का सपना लखीमपुर में पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है।

ग्रामीण आजीविका मिशन से 52 लाख महिलाएं जुड़ी

सीएम ने आगे कहा कि जब सरकार को आम जन का भी सहयोग मिलेगा तो विकास और तेज गति से आगे बढ़ पाएगा। उन्होंने सभी महिलाओं को ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़ने को भी कहा। यूपी में करीब 52 लाख महिलाएं जुड़ी हुई हैं। कहीं भी राशन की दुकान में यदि विवाद पाया जाता है ,तो उस कोटे की दुकान की जिम्मेदारी महिलाओं को दी जाएगी। तमाम महिला स्वयंसेवी समूह खाद्यान्न के भंडारण कार्यक्रम से जुड़ी हुई हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More