BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर की योजना के भौतिक सत्यापन की मांग

मथुरा। सरकार किसी की हो ब्रज के विकास पर सब का ध्यान जाता है। भगवान श्रीकृष्ण की पावन भूमि को विकसित करने का सपना हर कोई संजाता है। लाखों करोडों रूपये की योजनाएं बनती हैं। बडी घोषणाएं होती हैं। प्रजेंटेशन दिये जाते हैं। कार्य योजना स्वीकृत भी होती हैं।

प्रचार प्रसार पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है लेकिन अंत मंे ’ब्रजवासियों के हाथ वही ढाक के तीन पात’ कहावत ही चिरतार्थ होती रही है। ब्रज में विकास के नाम पर लगातार पैसा खर्च होता रहा है लेकिन ब्रज का स्वरूप कभी निखर कर नहीं आया। अब तो कहा जाने लगा है कि विकास हो गया तो पैसे आना बंद हो जाएगा।


  इसी तरह की एक कार्य योजना राधा रानी के गांव रावल मंे चल रही है। यहां 27 करोड रूपये की लागत से एक कुंड पर काम चल रहा है। इस योजना को लेकर पार्टी के अंदर से ही शिकायती स्वर निकल रहे हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सलाहाकार सदस्य भारतीय खाद्य निगम अनूप सारस्वत ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर इस योजना में बंदरबांट का आरोप लगाया है।

अनूप सारस्वत का कहना है कि ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा 27 करोड रूपये की लागत से इस कुंड पर चल रहे कार्य का भौतिक सत्यापन कराया जना चाहिए। इस तरह की योजनाओं पर वर्षों से करोडों रूपये खर्च किये जाते रहे हैं लेकिन भ्रष्टाचार के चलते ब्रजवासियों को इसका कोई लाभ नहीं मिला है। उन्होंने मांग की कि जिस तरह के इस समय हालात हैं। कोरोना महामारी से ब्रजवासी जूझ रहे हैं।

हर ओर चिकित्सकीय संसाधनों की कमी की बात हो रही है। ऐसे में जरूरी हो गया है कि इस ओर गंभीरता से ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहाकि पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि 27 करोड की लागत से रावल में सुविधआों से लैस 100 बैड के अस्पताल का निर्माण् कराया जाये और अस्पताल का नाम राधारानी के नाम पर रखा जाये। इससे ब्रजवासियों का जीवन बचाने में मदद मिलेगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More