BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

खण्ड शिक्षाअधिकारी राया जाकिर हुसैन की कोरोना से मौत

मथुरा। मथुरा में 14 अध्यापक और अध्यापिकाओं की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। राष्ट्रीय शैक्षिकक महासंघ का दावा है कि ये सभी अध्यापक और अध्यापिकाएं चुनाव ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुए और अपनी जान गंवाई। पिछली रात खण्ड शिक्षा अधिकारी राया जाकिर हुसैन की अलीगढ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित थे।


बल्देव विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय आमीरपुर के प्रधानाध्यापक साहब सिंह चुनाव ड्यूटी करके आए थे तभी से बीमार थे। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण दिल्ली में इलाज चल रहा था।

इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रंजना श्रीवास्तव प्राथमिक विद्यालय खामिनी में सहायक अध्यापक थीं। कोरोना संक्रमित हुई और उनकी मौत हा गई। गोवर्धन विकास क्षेत्र को खेल के क्षेत्र में अग्रणी रखने वाले, अनुदेशक रामेश्वर कोरोना संक्रमित हुए और उनका निधन हो गया।


 खण्ड शिक्षाअधिकारी राया जाकिर हुसैन की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मंे बीएसए काॅलेज में ड्यूटी लगी थी। वह वहां से संक्रमित हो गये थे। उनका इलाज अलीगढ में चल रहा था। देर रात उनका निधन हो गया। वह अगस्त 2018 मंे अलीगढ से स्थानांतरित होकर मथुरा आये थे और राया में खण्ड शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनाती मिली थी।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मीडिया प्रभारी गोवर्धन प्रसाद गुप्ता के मुताबिक वह बेहद कर्मठ और लोकप्रिय अधिकारी थे। अध्यापकों के बीच मिलनसार थे और अध्यापकों के कार्याें को प्राथमिकता पर पूरा करते थे। उन्होंने राया विकास खण्ड में विद्यालयों की दशा सुधारने और शिक्षा का स्तर सुधरने के लिए बहुत काम किया।

मृत्यु की सूचना पाकर शिक्षकों में शोक की लहर है। शोक व्यक्त करने वालों में जिला मंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हरिओम गुप्ता, लोकेश शर्मा, एसआरजी अमित, आशोक पाठक, अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक मुरारी लाल शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, प्रमोद वर्मा, राजकमल, अशोक सारस्वत, गोपाल सारस्वत, भगवान सिंह पचोरी, राजेन्द्र गौड, राजीव पचैरी, भगवानल दास, पुनीत, देवेन्द्र सिंह, रंजीत सिंह, शिखा मिश्रा, प्राची अग्रवाल, प्रेमशंकर सारस्वत, ओमप्रकाश अग्रवाल, गिरधारी लाल, अवधेश, पूनम गर्ग आदि हैं।  

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More