BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जर्जर पुलों के निर्माण को अधिकारियों से मिला भाजपा प्रतिनिधि मंडल

सौंख। पिछले कई वर्षो से जर्जर हालत में गोवर्धन ड्रेन के दो पुलों के निर्माण को लेकर भाजपा का प्रतिनिधि मंडल नहर विभाग के अधिकारियों ने मिला। और समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा।


मंगलवार को गोवर्धन ड्रेन के नगला अक्खा और आजल के पुल पिछले कई वर्षो से जर्जर हालत में है। पुल पर दोनों ओर कोई दीवार नही है। इससें कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की संभावना है। और नैनूपट्टी के गांव घनिया-टूड़ा मार्ग के बीच पुलिया टूटी पड़ी है। नहर विभाग के अधिकारियों को जर्जर पड़े पुल और पुलिया पर कोई ध्यान नही है। और विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते हादसा हो सकता है। रहगीरों को निकलने में डर लगता है।

इसे लेकर भाजपा प्रतिनिधि मंडल नहर विभाग के सहायक अभियंता प्रथम संजीव तिवारी से मिला और जर्जर हालत में पड़े पुलों के निर्माण को ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने प्रतिनिधि मंडल को जल्द ही निर्माण कार्य कराने का अश्वासन दिया है। इस मौके पर मंडल महामंत्री प्रहलाद सिंह, भूपेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी, हेमराज सिंह, चंदगीराम आदि उपस्थित थे।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More