BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

BJP का ‘मिशन- 2019’: अमित शाह ने रखा 350 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य

BJP का ‘मिशन- 2019’: अमित शाह ने रखा 350 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्यनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का नारा बुलंद किए हुए हैं। इसके लिए वह हर मौके और स्तर पर सक्रिय रहते हैं। बीजेपी ने अब ‘मिशन 2019’ की तैयारी शुरू कर दी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 350 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इस सिलसिले में गुरुवार को एक बैठक की जिसमें वरिष्ठ मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों से कहा गया कि 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी जिन सीटों पर हारी थी, वहां मेहनत से जुटना होगा। 

 

बीजेपी सूत्रों ने बताया है कि अमित शाह ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में 350 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इस मीटिंग में उन सीटों को लेकर 10 मिनट का एक प्रेजेंटेशन भी दिया गया जहां बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था। प्रेजेंटेशन में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक की सीटों का जिक्र किया गया। इन तमाम राज्यों में पार्टी अपना प्रदर्शन सुधारना चाहती है। ऐसे में इन राज्यों की सीटों पर पूरा फोकस करने को कहा गया है। अमित शाह ने कहा है कि इन सीटों पर अगले दो साल पार्टी नेताओं को पूरा जोर लगाना होगा। 

 

आपको बता दें कि बीजेपी ने 2014 के लोकसभा में 300 से ज्यादा सीटे जीतने का लक्ष्य रखा था। 2014 के लोकसभा में बीजेपी ने 284 सीटें जीतकर परचम लहराया था। अमित शाह का मानना है कि कमजोर और बिखरे हुए विपक्ष के चलते 2019 पार्टी आसानी से 350 से ज्यादा सीटें जीत सकती है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह हर चार महीने में पार्टी की संभावनाओं को टटोलने के लिए सर्वे भी करवा रहे हैं। अमित शाह ने हर एक नेता को 4-5 सीटों को जिम्मा सौंपा है। 

 

मीटिंग में ये मंत्री और नेता हुए शामिल

 

बीजेपी मुख्यालय में हुई इस मीटिंग में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, जेपी नड्डा, अनंत कुमार, रविशंकर प्रसाद, नरेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, अर्जुन मेघवाल और मनोज सिन्हा शामिल हुए। मीटिंग में कैलाश विजयवर्गीय, राम माधव, अनिल जैन, मुरलीधर राव और अरुण सिंह, बीजेपी संगठन महामंत्री रामलाल और अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए।इस बैठक के एजेंडे को गुप्त रखा गया था। बैठक में शामिल होने से पहले मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों को भनक तक नहीं थी कि इसमें 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बात की जाएगी। बैठक के बाद भी किसी पार्टी नेता ने इस संबंध में माडिया से कोई बात नहीं की। शाह ने सभी मंत्रियों से उनके मंत्रालय की योजनाओं के जमीनी स्तर पर हुए असर के संबंध में जानकारी ली। संगठन से जुड़े नेताओं से भी जमीनी हालात की जानकारी मांगी गई।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More