BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

बीडीओ करेंगे ग्रामीण पेयजल योजना का सत्यापन

मथुरा। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के कार्यों का सत्यापन बीडीओ करेंगे। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कलेक्टेªट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए निर्देश दिये कि राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के अन्तर्गत किये गये कार्यों की खण्ड विकास अधिकारी से सत्यापन करायें।

उन्होंने कहा कि समस्त कार्यों की सूची बना ली जाये एवं उसमें कार्य कर रही टीटीएसपी की सूचना तथा निर्माणाधीन टीटीएसपी की स्पष्ट रूप से उल्लेखित करते हुए अपनी जांच आख्या भेजें।


जिलाधिकारी ने नई सड़कों का निर्माण के संबंध में जानकारी करने पर बताया गया कि 22 नयी सड़कों का निर्माण किया जाना था, जिसमें से चार पूर्ण कर ली गयी हैं। शेष सड़कों पर कार्यं प्रगति पर है, जिसमें से 10 सड़कें प्रान्तीय खण्ड द्वारा बनायी जानी हैं, 10 सड़कें निर्माण खण्ड एवं 04 सड़कों का निर्माण आरईएस द्वारा किया जाना है। उन्होंने जिला विकास अधिकारी एवं परियोजना निदेशक को उक्त सड़कों के निर्माण का सर्वे करने एवं उनकी फोटो खिंचकर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।


श्री मिश्र ने समस्त संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिये कि वह अपनी-’अपनी सड़कों को गढ्ढामुक्त करें। उन्होंने गायत्री तपोभूमि के समीप निर्माणाधीन सड़क के संबंध में जल निगम के सहायक अभियंताओं पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि यदि 5 दिन में सड़क ठीक नहीं हुई, तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. नितिन गौड़ द्वारा नमामि गंगा योजना एवं यूनिफोर्म वितरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की, जिसमें अवगत कराया गया कि 5-5 विद्यार्थियों को बुलाकर विद्यालय में यूनिफोर्म एवं पुस्तकों का वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलराम सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी राघवेन्द्र सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी प्रीतम सिंह, उप कृषि निदेशक धुरेन्द्र कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

945 में से 915 हैंडपम्प ठीक किये गये


डीएम ने जनपद में खराब हैण्डपम्प को सूचीबद्ध करके ठीक कराने के निर्देश दिये थे। जिस पर जिला पंचायतराज अधिकारी ने बताया कि 945 हैण्डपम्पों को ठीक कराने के लक्ष्य के सापेक्ष 915 हैण्डपम्प ठीक करा दिये गये हैं। इसी प्रकार खाद्य वितरण में जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया कि 94 प्रतिशत खाद्य का वितरण करा दिया गया है। समर्थन मूल्य पर शत प्रतिशत खरीदारी पर संतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि धान की खरीदारी की तैयारी पूर्ण कर ली जाये।

  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More