देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। बैंकों के निजीकरण की प्रक्रिया के विरोध में सोमवार से बैंककर्मीचारी दो दिन की हडताल पर चले गये। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यह अलार्मिंग हडताल है अगर सरकार की समझ मंे नहीं आता है तो देशभर के बैंक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हडताल पर चले जाएंगे। अभी 15 और 16 मार्च को दो दिन की हडताल की गई है।
नेशनल फेेडरेशन आॅफ यूनियन बैंक के सेंट्रल कार्यालय लखउन के निर्देश पर दो दिवसीय हडतला की गई है। सोमवार को सौख रोड स्थित कैनरा बैक पर सुबह जनपदभर के बैंकों मंे कार्यरत कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने बैंक के आगे प्रदर्शन करते हुए कहाकि बैंकों का निजीकरण नहीं होने दिया जाएगा, इसके लिए कर्मचारियों को कितना भी संघर्ष करना पडे। बैंक कर्मचारियो ने बताया कि सरकार ने बजट में बैंकों के निजीकरण की बात कही थी।
सरकार ने घोषणा की है कि सभी बैंकों का निजीकरण किया जाएगा। सरकार की इस घोषणा के विरोध में कर्मचारी यूनियनों ने आंदोलन का फैसला लिया है।













Related Items
विपक्ष के विरोध के बीच वित्त विधेयक लोकसभा में पारित
भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने कलेक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन
अग्निपथ के विरोध में झारखंड के पांच जिलों में ट्रैक और सड़कों पर उतरे युवा, कई ट्रेनें रोकी गयीं