BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

बाबरी विध्वंस : वो बरी हो गये, पर ये भी जमानत पर हैं

मथुरा। बुधवार को अयोध्या में विवादित ढांचे को गिराये जाने के मामले में सीबीआई कोर्ट से आये फैसले से लोग खुश हैं। सभी आरोपी बरी कर दिये गये हैं। इसमें मथुरा की दो हिस्तयां साध्वी ़ऋतंभरा और विजय बहादुर सिंह भी सामिल हैं।

वहीं एक लाल ऐसा भी है जो अभी जमानत पर है। डायनामाइट लगाकर उड़ाने के प्रयास में आरोपी रहे वृंदावन निवासी सुरेश बघेल सीबीआई कोर्ट द्वारा बाबरी विध्वंस मामले में सुनाए गए निर्णय से काफी खुश हैं। उनका कहना है कि भगवान राम के आशीर्वाद से सब काम सफल होते जा रहे हैं। भले ही देरी क्यों न हुई हो।


कहा कि उनकी तो बस एक ही दिली इच्छा है कि जल्द से जल्द भगवान राम का भव्य मंदिर निर्माण हो जाए। उन्होंने बताया कि राममंदिर आंदोलन मामले में वे ही एकमात्र ऐसे राम भक्त हैं जिन्हें अदालत ने सजा सुनाई। फैजाबाद फास्ट ट्रेक कोर्ट द्वारा उन्हें विस्फोटक अधिनियम के तहत 5 साल की सजा सुनाई थी, जिसमें वह साढे तीन साल जेल में रह चुके हैं।

फिलहाल वे हाईकोर्ट से जमानत पर हैं। उनका कहना है कि जब राम मंदिर के मालिकाना हक पर हिंदुओं की जीत हुई है एवं बाबरी विध्वंस मामले में सभी आरोपी बरी हो सकते हैं तो उन्हें भी इस मामले में बरी किया जाना चाहिए। वह अपने इस सजा को भगवान राम का प्रसाद मानकर ही अपना जीवन यापन कर रहे हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More