BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

ATM से कैश निकालने की लिमिट बढी, अब 4500 रु प्रतिदिन लेकिन...

ATM से कैश निकालने की लिमिट बढी, अब 4500 रु प्रतिदिन लेकिन...नई दिल्ली । नोटबंदी से परेशान लोगों को नववर्ष में थोडी राहत मिलेगी। 1 जनवरी से एटीएम से नगदी निकासी सीमा को बढा दिया गया है। अब 1 जनवरी से आए एटीएम से रोजाना 4500 रुपए निकाल सकते हैं। गौरतलब है कि अभी तक एटीएम से कैश निकालने की सीमा 2500 रुपए प्रतिदिन है। हांलांकि एक हफ्ते में नगदी निकासी सीमा अभी भी 24000 हजार रुपए ही है। 

गौरतलब है कि बैंकों से नगदी निकासी की सीमा 24000 रूपए प्रति सप्ताह है, इस सीमा का फिलहाल नहीं बढाया गया है। आरबीआई ने एक बयान जारी कर कहा कि मौजूदा हालात की समीक्षा के बाद एटीएम से रोज कैश निकालने की लिमिट को बढाकर 4,500 रुपये कर दिया गया है। नयी लिमिट 1 जनवरी 2017 से लागू होगी। 

लेकिन एक सप्ताह में एटीएम से 24000 रुपए ही निकाल सकते हैं, इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही रिजर्व बैंक ने 500 रुपये के नोट ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपलब्ध कराए जाने की बात भी कही है। गौरतलब है कि कल वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा था कि आरबीआई के पास पर्याप्त करेंसी है और कैश सप्लाई में काफी सुधार आया है। एटीएम से प्रतिदिन नगदी निकासी सीमा बढाने के बाद कैश की किल्लत से जूझ रहे लोगों को थोडी राहत मिलेगी। वहीं एटीएम की लाइनें भी कम होंगी। गौरतलब है कि नोटबंदी की डेडलाइन कल खत्म हो गई। अब बैंकों में 500 और 1000 के पुराने नोट जमा नहीं हो सकेंगे। कुछ शर्तों के साथ पुराने नोट आरबीआई में जमा करा सकते हैं।     

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More