BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कोरोनाः कामण्ड सेंटर से प्रतिदिन की जा रहीं करीब 2500 कॉल

मथुरा। कोरोना महामारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। व्यवस्थाओं को दुरूस्त कर ने के साथ ही सामन्वय भी स्थापित किया जा रहा है। 

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कोविड़ 19 कामण्ड सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जनपद में कोरोना संक्रमण के मरीजों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण के लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा समाधान किया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी प्रकार की गतिविधियों में निरंतर दृढ़ता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है, ताकि जनपद वासियों को कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाया जा सके।


कोविड 19 कमांड सेंटर में तैनात चिकित्सकों की टीम के द्वारा टैलीकाउंसलिंग एवं मेडिकल से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं का अनुश्रवण करते हुए मरीजों को परामर्श दे रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कोविड कमांड सेंटर के माध्यम से जरूरतमंदों को बेड, ऑक्सीजन, टीकाकरण संबंधी सभी जानकारियां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं और होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की चिकित्सकों की टीम के द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा दवाईयां होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों के घरों तक पहुंचाई जा रही है एवं उनकी हर प्रकार की समस्या का निराकरण कोविड कमांड सेंटर के माध्यम से कराया जा रहा है।


नोडल अधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि जनपद में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए 24 घंटे कोविड कमांड सेंटर निरंतर सक्रिय रहकर कार्य कर रहा है, जिसमें कोविड़ 19 तथा अन्य समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिदिन 2500 कॉल लगभग की जाती हैं तथा 50 से 70 कॉल ऑपरेटिंग ऑफिसर के द्वारा अटेंड करते हुए प्राप्त समस्याओं का समयबद्धता के साथ निस्तारण कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 0565 2470218, 2470009, 2470254, 2974255, 2974266, 2974267, 2974268, 2974269, 2974270, 2974271 पर कोविड़ 19 से संबंधित समस्याओं हेतु कॉल कर सकते हैं। निरीक्षण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रचना गुप्ता, डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. दिलीप कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी गण उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More