BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा पहुंचे लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों के अस्थि कलश

मथुरा। कृषि विरोधी काले कानूनों के विरोध में लखीमपुर खीरी में शांतिपूर्ण आंदोलन मे चार किसान व एक पत्रकार शहीद हुए थे। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शहीदों के अस्थि कलश के साथ यात्रा चल रही है। इसी क्रम में अस्थि कलश मथुरा पहुंचे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत अस्थि कलश यात्रा सभी विधानसभाओं में पहुंचेगी।

जिसके अंतर्गत अस्थि कलश यात्रा मथुरा महानगर के लक्ष्मी नगर चौराहा होते हुए मथुरा महानगर के गांव नरौली पहुंची। गांव नरौली में भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों व किसानों ने शहीदों के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष देवेंद्र रघुवंशी, महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने कहाकि कृषि विरोधी काले कानूनों के विरोध में लखीमपुर खीरी में किसान आंदोलन में चार किसान व एक पत्रकार साथी शहीद हुए थे। जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। अस्थि कलश यात्रा मथुरा जनपद की हर विधानसभा में पहुंचेगी। हर विधानसभा में किसान शहीदों के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे। शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा जब तक काले कानूनों की वापसी नहीं होगी।

आंदोलन निरंतर चलता रहेगा। प्राकृतिक आपदा बरसात ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। किसानों की फसल बिल्कुल खत्म हो चुकी हैं। देश का अन्नदाता भुखमरी के कगार पर है। जल्द ही फसलों का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। एमएसपी के नाम पर किसानों से खुली लूट हो रही है। रविवार को गोकुल बैराज पर शहीदों के अस्थि कलशो का विसर्जन किया जाएगा। देश का अन्नदाता दिल्ली के बॉर्डर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहा है। उसके बाद भी किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसे सहन नहीं किया जाएगा। जब तक काले कानूनों की वापसी नहीं होगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More