देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। रंगोत्सव की तैयारियों में जिला प्र्रेशासन जुट गया है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने रंगोत्सव से संबंधित बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि जनपद एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मन्दिरों के आस-पास क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था रखी जाये। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में गन्दगी के ढेर न लगे हों एवं प्लास्टिक का जमावाड़ा न हो। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि जनपद एवं तहसील स्तर पर सभी खम्बों का निरीक्षण कर लिया जाये। किसी भी गली या सड़क पर विद्युत के तार ढीले न दिखाई दें।
श्री चहल ने कहा कि भीड़ वाले क्षेत्रों में खम्बों को प्लास्टिक से कवर कर दिया जाये, जिससे करंट आने की सम्भावना न हो। उन्होंने जलकर एवं नगर निगम तथा नगर पंचायतों को निर्देश दिये कि साफ-सफाई के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में पेयजल एवं शौचालयों की भी व्यवस्था की जाये। उन्होंने नगर निकाय के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि त्यौहार के समय कंही भी आवारा जानवर सड़कों पर दिखाई न दें। उन्होंने कहा कि स्थानीय पशु पालकों से भी वार्ता कर ली जाये कि उनके जानवर खुले न रहें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. गौरव ग्रोवर ने पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देश दिये कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस, लोक निर्माण, नगर पंचायत के अधिकारियों के साथ बैठक करके इस तरह की योजना बनाई जाये कि किसी भी क्षेत्र में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि पार्किंग वाले स्थानों को चिन्हित कर लिया जाये और वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा करवाया जाये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. नितिन गौड़, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. रचना गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ब्रजेश कुमार, नगर मजिस्टेªट जवाहर लाल श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी गोवर्धन राहुल यादव, एसएलओ सुरेन्द्र प्रसाद यादव, जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी के साथ पुलिस विभाग के आलाधिकारीगण उपस्थित थे।













Related Items
सम्भावित ग्राम प्रधान निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए अभी से सतर्कता बरती जायेः मंडलायुक्त
कानून व्यवस्था को दुरूस्त बनाने के लिए की गई कवायद
MATHURA : आईसोलेशन एवं क्वांरटीन मरीजों की व्यवस्था दुरूस्त रखने के जिलाधिकारी ने दिये आदेश