देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। कान्हा की नगरी में कोरोना का रिकवरी रेट रहात देने वाला है। पूरे देश के मुकाबले यहां सही हो रहे मरीजों की संख्या ज्यादा है। रविवार तक मथुरा में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 71.66 पहुंच गया था। 13 कोरोना के सक्रिय मरीज है। जबकि चार कोरोना मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है।
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने वृन्दावन स्थित कोविड-19 एल-1 अस्तपाल एवं कृष्णा कुटीर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने डाॅक्टरों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा कि चिकित्सकों को कोई समस्या तो नहीं है। डाॅक्टरों ने बताया कि अब प्रत्येक दिन कुछ न कुछ मरीज स्वस्थ्य होकर खुशी के साथ घर जा रहे हैं और उनको स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन के अनुसार उन्हें राशन एवं रूपये देकर तथा 14 दिन तक हाॅम क्वांरटीन के लिए अनुरोध किया गया है। जिलाधिकारी ने मरीजों से समस्याओं के बारे में पूछा तो कई व्यक्तियों ने बताया कि गर्मी बहुत है और पानी समय पर नहीं मिल रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने सीएमओ डा. संजीव यादव को तत्काल निर्देशित करते हुए कहा कि सभी व्यवस्थायें चुस्त दुरूस्त कराना सुनिश्चित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि ऐसी समस्या पुनः नहीं आनी चाहिए अन्यथा कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
श्री मिश्र ने मरीजों से कहा कि पानी एवं खाने की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दी गयी है, आप थोड़ा धैर्य रखें। जिस पर मरीजों के चेहरे खिल गये और उन्होंने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कोई मरीज हिम्मत नहीं हारेगा, हम सब मिलकर इस कोरोना को हरायेंगे। निरीक्षण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर, सीएमओ डा. संजीव यादव, एसीएमओ डा. राजीव गुप्ता सहित अन्य डाॅक्टरगण उपस्थित रहे।
मिठ्ठौली के आठ लोग क्वारंटाइन किये
मिठ्ठौली गांव के आठ लोग क्वारंटाइन में हैं। इनकी जांच रिपोर्ट आना बाकी हैं। तीन लोग पॉजिटिव युवकों के साथ कार्य करते हैं। पांच संपर्क में आने वाले हैं। कुछ लोग होम क्वारंटाइन भी किए गए हैं।
नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौहझील के गांव मिठ्ठौली के आधा दर्जन से अधिक युवक कार्य करते हैं। एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। उसके साथ कार्य करने वाले पांच एवं पांच अन्य को क्वारंटाइन किया गया। दो युवकों की रिपोर्ट गत दिवस पॉजिटिव आ गई। अन्य की रिपोर्ट आना बाकी है। पॉजिटिव युवक प्रतिदिन नोएडा से आते-जाते थे। इधर स्वास्थ्य विभाग देहात में पॉजिटिव केस निकलने को लेकर चिंतित है। मंथन हो रहा है कि सुधार हेतु और आवश्यक कदम उठाए जाएं, जिससे बीमारी के प्रसार पर रोक लग सके।
ऊर्जा मंत्री ने गोकुल चेयरमैन का पूछा हालचाल
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने गोकुल चेयरमैन संजय दीक्षित से फोन पर हालचाल जाना। गोकुल में कोरोना पाॅजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन ने गोकुल को हाटस्पाॅट मानते हुए सील कर दिया है। दूसरे कुछ लोगों के साथ ही चेयरमैन संजय दीक्षित 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन हैं। इस दौरान लोग उन से सीधे नहीं मिल पा रहे हैं लेकिन वह फोन पर लोगों की समस्याएं जान कर उनका समाधान करने करने का प्रयास कर रहे हैं।
संजय दीक्षित ने बतया कि ऊर्जा मंत्री ने उन लोगों से भी बात की है जो कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। ऊर्जा मंत्री ने गोकुल के बारे में पूछा इस दौरान गोकुल को बिजली कटौती मुक्त रखने की बात भी कही। ऊर्जा मंत्री को बताया गया कि अभी भी कुछ लोग चोरी छुपे अपने घरों में आ रहे हैं। जब इनकी सूचना जिला प्रशासन को दी जाती है तो ये बुरा मान जाते हैं। बाहर से गोकुल में आने वाले लोगों को रोका जाना चाहिए। सरकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्रों को मिल रहा है कि नहीं इस पर भी दोनों के बीच बात हुई।













Related Items
धार्मिक टूरिज्म भारतीय अर्थ व्यवस्था का नया इंजन
खराब कानून व्यवस्था के कारण हरियाणा के हालात बेहद चिंताजनक, पुलिस पर सीएम की पकड़ नहीं : दुष्यंत चौटाला
ट्रंप ने सीरिया से हटाए प्रतिबंध, कार्यकारी आदेश पर किया हस्ताक्षर