BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सम्भावित ग्राम प्रधान निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए अभी से सतर्कता बरती जायेः मंडलायुक्त

मथुरा। आयुक्त अनिल कुमार द्वारा वीडियों कान्फ्रेंस के माध्यम से मण्डलीय विकास कार्यों, कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों तथा शान्ति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की गयी। 

आयुक्त ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र को निर्देश दिये कि रू0 50 करोड़ से अधिक की लागत की परियोजनाओं हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त करें तथा इन परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करते रहने के भी निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने रू0 10 करोड़ से रू0 50 करोड़ तक की परियोजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद सुरक्षा योजना के अन्तर्गत लम्बित राशन की दुकानों को शीघ्र ही संचालित किया जाय, जिससे जरूरतमंदों को आसानी से राशन मिल सकें। उन्होंने पट्टा आवंटन में तेजी लाने के निर्देश दिये।
आयुक्त द्वारा ग्रामीण पेयजल योजना, नमामि गंगे, अमृत योजना, स्वच्छ भारत मिशन, संस्थागत प्रसव, दवाओं की उपलब्धता, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, ओ0डी0ओ0पी0, तालाबों का जीर्णांद्धार, छात्रवृत्ति, पेंशन, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा एवं कन्या सुमंगला योजना आदि की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गयी।
    आयुक्त ने कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यां की समीक्षा के दौरान स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, वाणिज्यकर, आबकारी, परिवहन, विद्युत एवं विविधदेय के सम्बन्धित अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन कार्य की समीक्षा की जाय तथा शिथिलता बरतने वाले अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाय। उन्होंने वाणिज्यकर अधिकारी को लक्ष्य के सापेक्ष वसूली में तेजी से प्रगति लाने के निर्देश दिए।
 आयुक्त ने शान्ति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि सम्भावित ग्राम प्रधान निर्वाचन को दृष्टिगत् रखते हुए अभी से सतर्कता बरतना प्रारम्भ कर दिया जाय, तो समय रहते किसी भी स्थिति पर नियंत्रण किया जा सकता है। उन्होंने कोविड-19 से बचाव हेतु धार्मिक स्थलों के खुलने पर विशेष सतर्कता बरतने पर बल देते हुए कहा कि लोगों को जागरूक किया जाय एवं त्योहारों के सम्बन्ध में शासन से प्राप्त होने वाले दिशा-निर्देशों के अनुरूप उनका अनुपालन कराया जाय। वीडियो काॅफ्रेंसिंग में मुख्य विकास अधिकारी डाॅ नितिन गौड़, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण संसवीर सिंह, जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी, पीडी बलराम कुमार, अर्थ एवं संख्याधिकारी अजया चैधरी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More