BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

पशुओं को बचाने का जतन

मथुरा। बरसात के मौसम में खरपका और मुहंपका पशु पालकों के लिए किसी मुशीबत से कम नहीं होता है। पशुओं को इन बीमारियों से बचाने के तमाम जतन किसान करते हैं। अब सरकार भी इसमें सहयोग कर रही है।

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र द्वारा विकास भवन के अन्दर खुरपका एवं मुंहपका टीकाकरण के लिए जाने वाले वाहन को हरी झण्डी दिखाकर खुरपका व मुंहपका टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने जिलाधिकारी को बताया कि 18 से 16 सितम्बर 2020 तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 7,91,000 गौवंश एवं महिषवंशीय पशुओं में खुरपका एवं मुंहपका रोगों की रोकथाम के लिए निशुल्क टीकाकरण किया जायेगा।


श्री मिश्र को बताया गया कि टीकाकरण के साथ-साथ पशुओं की टैगिंग कर उनका पंजीकरण इनाफ पोर्टल पर भी आॅनलाइन अपलोड किया जायेगा। यह कार्यक्रम सभी विकास खण्डों में भी किया जायेगा। विकास खण्ड स्तर पर पदस्थ उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं पशु चिकित्साधिकारी विकास खण्ड के नोडल अधिकारी होंगे। वह प्रतिदिन किये गये कार्य की रिपोर्ट निदेशालय भेजेंगे।


इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. योगेन्द्र सिंह पवार, नोडल अधिकारी डाॅ. विवेक भारद्वाज, जिले के समस्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं पशु चिकित्साधिकारीगण उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More