BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

अमृत महोत्सवः एनएसएस कैडिट ने शहीदों को किया नमन

मथुरा।देश की आजादी के 75 वर्ष में प्रवेश करने पर मनाये जा रहे ’आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के अंतर्गत चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज मथुरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में शहीद दिवस पर देश के अमर शहीदों को नमन किया एवं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

एनएसएस स्वयंसेवकों ने कॉलेज से महानगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाला। पुलिस चैकी भारतपुर गेट प्रभारी ने भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव बने छात्रों की आरती उतारी।


  कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने 12 मार्च 2021 से 15 अगस्त 2022 तक यानी 75 सप्ताह तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की घोषणा की है। इसी क्रम में आज शहीद दिवस पर उन्हें याद किया जा रहा है उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के विषय में छात्र छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी और उस पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले क्रांतिकारियों सरदार भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु और सुखदेव ने देश को आजादी दिलाने के लिए हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूम लिया था।

क्रांतिकारियों के बलिदान को याद करते हुए डॉ भूषण चैहान ने कहा कि देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए अंग्रेजों की गुलामी और देश को आजादी दिलाने से लेकर आज के सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में हम अपने क्रांतिवीर को भुला नहीं सकते। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किए और कॉलेज परिसर में मोमबत्तियां जलाकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More