BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मध्य प्रदेश में 18 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों को लगेगी फ्री वैक्सीन

मध्य प्रदेश में 18 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों को फ्री में वैक्सीन लगेगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिमण्डल की बुधवार को हुई अहम बैठक में निर्णय लिया है। बैठक के दौरान यह तय किया गया है कि प्रदेश के सभी 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को राज्य सरकार की ओर से निशुल्क कोरोना टीका लगाया जाएगा। बताना चाहेंगे, यह वैक्सीनेशन एक मई से शुरू होने जा रहा है। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दी जानकारी

इस संदर्भ में सीएम शिवराज ने जानकारी देते हुए एक ट्वीट भी लिखा और बताया कि ''पीएम नरेंद्र मोदी जी ने राहत भरी सौगात दी है। 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के नागरिकों को भी टीका लगाया जाएगा। भारत सरकार की डीटेल्ड गाइडलाइन आएगी लेकिन मध्यप्रदेश में 18 साल से ज्यादा की उम्र वालों को भी निशुल्क ही टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण को व्यापक गति देनी है। 

1,000 बिस्तर का अस्पताल बनाना शुरू

इसी के साथ इस अहम बैठक में अपने मंत्री सहयोगियों को मुख्यमंत्री शिवराज ने नए सिरे से कोविड-19 नियंत्रण के लिए जिम्मेदारियों का बंटवारा किया। उन्होंने एक अन्य ट्वीट भी किया, जिसमें बताया कि ''उन्होंने कहा कि सागर जिले की बीना रिफायनरी ने ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की है। ऑक्सीजन का परिवहन न करना पड़े इसके लिए रिफायनरी प्लांट के पास ही 1,000 बिस्तर का अस्पताल बनाना प्रारम्भ कर दिया गया है।''

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में कोविड संक्रमण की रोकथाम और कोविड-19 संक्रमित मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। इसके अंतर्गत ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए प्रदेश के लगभग सभी जिलों के जिला अस्पतालों में नये ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के साथ एयर सेपरेशन यूनिट की स्थापना और ऑक्सीजन प्रदान करने की व्यवस्था की जा रही है। 

केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के लिए स्वीकृत 8 ऑक्सीजन प्लांट में से चार ऑक्सीजन प्लांट खंडवा, उज्जैन, शिवपुरी और सिवनी जिले में शुरू हो गये हैं। दो प्लांट मंदसौर और जबलपुर में अगले 2 दिन में और रतलाम, मुरैना जिले में अगले एक सप्ताह में शुरू हो जायेंगे।

13 जिलों में ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए एयर सेपरेशन यूनिट की स्थापना

इसके अलावा राज्य शासन ने प्रदेश के 13 जिलों के जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए एयर सेपरेशन यूनिट की स्थापना के कार्यादेश जारी कर दिये हैं। इन जिलों में कटनी, बैतूल, बड़वानी, नरसिंहपुर, खरगोन, बालाघाट, भोपाल (काटजू हॉस्पिटल), रायसेन, सतना, गुना, सागर, सीहोर और विदिशा शामिल हैं। राज्य शासन द्वारा 24 अन्य जिलों क्रमश: देवास, धार, मण्डला, होशंगाबाद, पन्ना, दमोह, छतरपुर, सीधी, भिण्ड, उमरिया, नीमच, झाबुआ, सिंगरौली, टीकमगढ़, अशोकनगर, बुरहानपुर, अनूपपुर, आगर-मालवा, श्योपुर, शाजापुर, डिण्डोरी, अलीराजपुर, निवाड़ी (सी.एच.सी.) और हृरदा के जिला अस्पतालों में एयर सेपरेशन यूनिट की स्थापना की स्वीकृति भी दे दी गई है।

वहीं, पांच जिलों क्रमश: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रीवा और शहडोल के जिला अस्पतालों में नयी सी.एस.आई.आर. तकनीक से एयर सेपरेशन यूनिट की स्थापना की स्वीकृति भी दी गई है। इस तकनीक से देश में पहली बार मध्यप्रदेश के इन जिलों में ही एयर सेपरेशन यूनिट की स्थापना की जा रही है।

अस्पतालों में 2000 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर यूनिट कराई गई उपलब्ध

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा अस्पतालों में 2000 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर यूनिट जिला स्तर पर उपलब्ध करवा दी गई है। इन यूनिटस का उपयोग कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों के उपचार में सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके अलावा भोपाल जिले में कोविड केयर सेन्टरों में उपयोग के लिये 150 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर यूनिट उपलब्ध करवाई गई है। अभी प्रदेश में 800 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर यूनिट और उपलब्ध करवाने के प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही राज्य शासन ने आज प्रति मिनट 10 लीटर क्षमता की 2500 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर यूनिट की खरीदी के आदेश जारी कर दिये हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More