BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

धर्म नगरी में पानी के पाउच की तरह मिल रही शराब

मथुरा। मथुरा जनपद के तमाम धार्मिक स्थलों पर नशा तस्करों का मकडजाल फैला हुआ है। गांजा, एलप्राजोलम के साथ ही बेहद महंगे नशा का सामान यहां बेहद आसानी से मिल रहा है। रही बात शराब की तो शराब पानी के पाउच की तरह बिक रही है। गोवर्धन-बरसाना रोड स्थित रुपनगर बाईपास से वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक शराब तस्कर को पकड़ा है। इसके पास से पुलिस ने देशी शराब के 45 पौव्वा बरामद किए हैं। पुलिस ने शराब तस्कर की पहचान अमर सिंह पुत्र हेमरात निवासी नाहरा थाना बरसाना के रुप में की है। पुलिस ने इसे विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया। उप निरीक्षक अर्जुन राठी ने बताया कि रुपनगर बाईपास से शराब की तस्करी कर बेचे जाने की लंबे समय से सूचना मिल रही थी। यहां पुलिस द्वारा नजर रखी जा रही थी। वाहन चैकिंग के दौरान एक प्लास्टिक के बोरे में लोगों को देशी शराब अवैध रुप से बेचता हुआ अमर सिंह को देखा गया। जिसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More