BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ब्रज की गलियों में रम गये अखिलेश, कहीं कुल्हड़ में दूध पिया, कहीं लिया भजनों का आंनंद

मथुरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ब्रज की गलियों में रम गये। अखिलेश यादव युवाओं के साथ गर्मजोशी से मिले। मंदिरों में दर्शन किये तो कहीं दुकान पर रूक कर कुल्हड में दूध पिया।


ब्रज मंे अखिलेश यादव का मन रम गया। दो दिवसीय दौरे पर मथुरा आये सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यहां अलग ही रंग में रंगे नजर आये। वृंदावन मंे बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अखिलेश यादव काफिले के साथ वृंदावन की सडकों पर घेमने निकल गये।

अखिलेश यादव देर शाम अचानक रंगनाथ जी मंदिर क्षेत्र मंे घूमते नजर आये तो हर कोई अचंभित रह गया। घूमते हुए अचानक ही वह कढाई का दूध बेचने वाले की दुकान पर रूक गये और दुकानदार से कुल्हड वाला दूध पीने को मांगा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने गोवर्धन पहुंचकर गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक किया गया। दो दिन के प्रवास के दौरान यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को गोवर्धन दानघाटी मंदिर पहुंचकर गिरीराज महाराज का दुग्धाभिषेक किया। मंदिर के सेवायत दीपू पुरोहित ने मंत्रोच्चारों के बीच पूजा अर्चना कराकर दोपट्टा प्रसादी भेंट कर स्वागत किया। दानघाटी मंदिर पहुंचने से पूर्व गोवर्धन में ही अखिलेश यादव ने वरिष्ठ पत्रकार एवं द बृज फाउण्डेशन के अध्यक्ष विनीत नारायन के साथ उनके एनजीओ द्वारा सौंदर्यीकरण किये गये ऋण मोचन कुण्ड का अवलोकन किया। परिक्रमा मार्ग के संकर्षण कुण्ड एवं रूद्र कुण्ड के पूर्व में कराये गये विकास की जानकारी की। यहां धार्मिक भावनाओं के दृष्टिगत हाथों में जल लेकर अध्र्य दिया। दानघाटी मंदिर पर सपा नेता प्रदीप चैधरी की अगुवाई मे सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का दोपट्टा व तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। मंदिर के मुनीम अशोक कौशिक हीरालाल शर्मा गिरधारी लाल ने स्वागत सम्मान करते हुये स्मृति चिन्ह भैट किया। वहीं उन्होंने बरसाना स्थित राधारानी मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर में हो रहे भजनों का भी उन्होंने आनन्द लिया।
इस दौरान सांसद धर्मेन्द्र यादव, एमएलसी उदयवीर सिंह, गौरव गोस्वामी, दाऊजी ठेकेदार कृष्ण मुरारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

300 सीडियां चढ कर लाडली जी के दर्शन करने पहुंचे अखिलेश


अखिलेश यादव बरसाना स्थित मंदिर पर करीब साढ़े तीन सौ सीढियां चढ़कर पहुंचे। यहां कई बार थकने पर वह सीढ़ियों पर रुके। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखकर मैंने राधा रानी मंदिर पहुंचने के लिए 2016 में रोप वे बनाने के प्रोजेक्ट शुरू किया था लेकिन योगी सरकार अभी तक उसे पूरा नहीं कर सकी है।

सेल्फी विद अखिलेश का दिखा क्रेज


मथुरा। बरसाना के लाडली जी मंदिर पहुंचे अखिलेश यादव के साथ सेल्फी लेने का क्रेज युवक युवतियों में देखने को मिला। अखिलेश यादव के मंदिर पहुंचने से पहले मंदिर परिसर को खाली करा लिया गया था। इस दौरान बडी संख्या में श्रद्धालु मंदिर के बाहर मौजूद थे। अखिलेश के साथ बारी बारी से सेल्फी लेने के लिए युवक युवतियों में होड मची रही।  

फेमस हो गई स्वीटी यादव की दुकान


अखिलेश यादव ने अपने साथियों के साथ वृंदावन में जिस दुकान पर कुल्हड का दूध मांग कर पिया वह दुकान यकायक प्रसिद्ध हो गई। अखिले के जाने के बाद दुकानदार स्वीटी यादव ने बताया कि बहुत जोर का आनंद आया। हमने अखिलेश यादव से कहा कि यह दूध नहीं दूध की धार है, यह मिल्क नहीं है कान्हा का प्यार है। पीयोगे लस्सी जियोगी अस्सी, अखिलेश यादव पहली बार उनकी दुकान पर दूध पीने आये। उन्हें इस बात की कभी कोई उम्मीद नहीं रही थी। अखिलेश यादव ने दूध पीने के बाद अपने हाथ से स्विीटी यादव को पैसे भी दिये।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More