देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
सिरसा। साध्वी के साथ रेप मामले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने शुक्रवार को दोषी करार दिया। कोर्ट के फैसले के बाद डेरा समर्थक हिंसा पर उतर आए थे। 100 से ज्यादा गाडियों को आग के हवाले कर दिया गया। 31 लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आज शनिवार को पुलिस और सेना ने डेरा आश्रमों पर बडी कार्रवाई की। ज्ञातव्य है कि हाईकोर्ट ने शुक्रवार को हरियाणा सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई डेरा संपत्तियों को बेचकर की जाए। आज प्रशासन डेरा आश्रमों पर बडी कार्रवाई करते हुए राज्य में स्थित डेरा आश्रमों को खाली करवाकर उन्हें सील किया जा रहा है।
हरियाणा के 36 डेरा आश्रमों को सील करने की प्रक्रिया जारी है। आज जब पुलिस सिरसा स्थिति डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय को खाली कराने पहुंंची तो, वहां डेरा समर्थकों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। इनमें एके 47 जैसै हथियार भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरमीत राम रहीम के आश्रमों में घातक हथियार बरामद हो रहे हैं। ज्ञातव्य है कि गुरमीत राम रहीम अपने आश्रमों में अपनी समानांतर सेना रखता था। गुरमीत राम रहीम के आश्रमों से पिस्तौल और अन्य खतरनाक हथियार मिले हैं।
विस्फोटक भी मिला:
डीजीपी हरियाणा ने शनिवार को बताया कि डेरा समर्थकों के पास से कई तरह के खतरनाक हथियार बरामद हुए हैं। इनमें एके 47 के अलावा कारतूस, पेट्रोल बम भी शामिल हैं। करनाल में एक डेरे पर कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद हुआ। वहीं सेना ने करीब 7 साल पहले बाबा राम रहीम की गतिविधियों को लेकर एक एडवाइजरी जारी की थी। यह एडवाइजरी सेना ने बाबा के आश्रम में हथियारों की ट्रेनिंग से जुडी थी।
उस समय हरियाणा सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया था। इस एडवाजरी में डेरा पर हथियारों की ट्रेनिंग का आरोप लगा था। वहीं पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने उस समय हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर अवैध हथियारों की मौजूदगी और ट्रेनिंग के मामले की पूरी जानकारी मांगी थी। तब हरियाणा सरकार ने इस मामले में डेरा को क्लीन चिट देकर अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंप दी थी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मठ, आश्रमों में शिष्यों ने पूजा अर्चना कर दिखाई गुरु के प्रति कृतज्ञता
CORONA : आश्रमों में बरती जा रही सतर्कता
MATHURA : जिला चिकित्सालय में डेरा