BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

CORONA : आश्रमों में बरती जा रही सतर्कता

मथुरा। तीर्थ स्थली ब्रजधाम के सभी बडे मंदिर देवालय और आश्रम कोरोना से निपटने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। ब्रज के लगभग सभी बडे मंदिर 31 मार्च तक के लिए सार्वजनिकरूप से बंद कर दिये गये हैं। यहां कुछ सेवायत की भगवान की नियमिति पूजा अर्चना की परंपरा का निर्वान्ह करेंगे। दूसरी और आश्रमों में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान में 24 मार्च तक श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद रहेगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान ने शनिवार को एक आपात बैठक बुलाकर पदाधिकारियों के साथ विमर्श कर यह निर्णय लिया है। हालांकि मंदिर की सेवा-पूजा यथावत चलेगी। उधर, द्वारिकाधीश मंदिर जनता कर्फ्यू के दिन रविवार को बंद रहेगा। वृंदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर में 31 मार्च तक श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया गया है।  संस्थान के सचिव कपिल शर्मा एवं सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि कोरोना को देखते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान में श्रद्धालुओं का प्रवेश 24 मार्च तक बंद कर दिया गया है। मंदिर के भोजनालय एवं गेस्ट हाउस को भी अग्रिम आदेश तक बंद रखा जाएगा। क्लॉक रूम और जूता घर आदि की सुविधा भी बंद रहेंगी। दालत के आदेश पर वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में 31 मार्च तक श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया गया है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार अग्रिम आदेश तक यह व्यवस्था रहेगी। हालांकि मंदिर में सेवा-पूजा यथावत चलेगी।
गोवर्धन में एसडीएम राहुल यादव ने सबसे पहले जतीपुरा के मुखारविंद मंदिर को बंद कराया। इसके बाद पुलिस ने दानघाटी मंदिर के पटों को बंद करा दिया, जबकि मानसी गंगा मुकुट मुखारविंद मंदिर को बंद करा दिया गया। दानघाटी मंदिर के पुजारी मीनालाल पुरोहित ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी को हराने के लिए पुलिस ने मंदिर को बंद कराया है। अब वे अंदर ही पूजा-अर्चना करेंगे। बल्देव के दाउजी मंदिर को 31 मार्च तक सार्वजनिकरूप से बंद कर दिया गया है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More