BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मध्य प्रदेश में मिली तितलियों की लगभग 55 प्रजातियां

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पास रायसेन जिले में स्थित रातापानी वन्य जीव अभ्यारण्य में तीन दिवसीय तितली सर्वेक्षण कार्यक्रम का आज आखिरी दिन है। कार्यक्रम की रूपरेखा 10 सितम्बर से 12 सितम्बर तक तय की गई है। गौरतलब हो इसमें कुल 13 राज्यों के 88 तितली विशेषज्ञ शामिल हुए हैं। यहां शुरुआती दो दिन के सर्वेक्षण में तितलियों की लगभग 55 प्रजातियां मिली, जिन्हें सूचीबद्ध किया गया है।

रातापानी अभ्यारण्य में मिली तितलियों की लगभग 55 प्रजातियां
13 राज्यों के 88 तितली विशेषज्ञों की 34 टीम कर रही सर्वेक्षण

अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक शुभरंजन सेन ने शनिवार को बताया कि तीन दिवसीय तितली सर्वेक्षण कार्यक्रम में 13 राज्यों के 88 तितली विशेषज्ञों को 34 टीमों में विभाजित किया गया है, जो रातापानी अभ्यारण्य में फैली 80 ट्रेल्स पर सर्वेक्षण का कार्य कर रहे हैं। शनिवार, 11 सितम्बर को इन 34 टीमों ने सुबह एवं सायं तक लगभग 60 ट्रेल्स पर सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण में अब तक तितलियों की लगभग 55 प्रजातियां मिली हैं, जिन्हें सूचीबद्ध किया गया है।

रातापानी अभ्यारण्य में मिली तितलियों की लगभग 55 प्रजातियां
तितलियों की ये प्रमुख प्रजातियां भी पाई गई

उन्होंने बताया कि पाई गई इन प्रजातियों में कोमन ग्रास येलो, क्रिसमन रोज, कोमन जेजेबल, प्लेन टाइगर, बेरोनेट, चौकलेट पेन्सी, लू पेन्सी, ग्रेट एगफ्लाई इत्यादि प्रमुख हैं। वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित प्रजातियां जैसे कोमन पाईरट, ग्राम ब्लू, कोमन गल, डेनेट एगफ्लाई इत्यादि शामिल हैं। सर्वे में वन विभाग से तितली विशेषज्ञ रिटायर्ड प्रधान मुख्य वनसंरक्षक एन.एस.डुंगरियाल, अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक के. रमन ने भी भाग लिया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More